Chilli paneer recipe in hindi : दोस्तों आज हम बनायेंगे चिल्ली पनीर एकदम स्वाद से भरा हुआ एकदम ढाबे और रेस्टोरेंट स्टाइल टेस्टी chilli paner नमस्कार आदाब सस्त्रिकाल दोस्तों आप हमेशा खुश रहे और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे तरक्की पाते रहे दोस्तों आज हम अलग तरीके से और बहोत ही स्वादिष्ट chilli paner बनायेंगे जो सभी को बहोत ही पसंद आयेगी आईये आप को बताते है Chilli paneer recipe in hindi में वो भी एकदम आसान तरीके से |
चिल्ली पनीर ये एक इंडो-चाइनिस रेसिपी है जो सभी को बहोत ही पसंद आती है लोग इसे बड़े ही मन से खाते है आज हम आप को रेस्टोरेंट और ढाबा स्टाइल चिल्ली पनीर बनाना बताएँगे क्यूंकि बाहर खाना सेफ नहीं होता है वहाँ पर बहोत ही गन्दगी से लोग बनाते है |
और आप को घर वालो की फ़िक्र रहती है की वो कही बाहर का खा कर बीमार न पड़ जाये तो आज हम आप को हेल्थी और स्वादिष्ट चिल्ली पनीर की रेसिपी बताएँगे एसा की आप इसे घर में बनायेंगे तो घर वाले कभी भी बाहर का चिल्ली पनीर खाना भूल जायेंगे ये गाढ़ी ग्रेवी की बहोत ही फेमस स्ट्रीट फ़ूड है जिसे शादी या पार्टी में स्टार्ट अप के तौर पर भी सर्व किया जाता है आप को बताते है step by step Chilli paneer recipe in hindi में |
Chilli paneer recipe ingredients in hindi – चिल्ली पनीर बनाने की सामग्री
- पनीर = 250 ग्राम
- मैदा = 1/2 कप
- कॉर्न फ्लौर = 3-5 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर = 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर = 1/2 चम्मच
- तेल = 1/2 कप
- लहसुन = 5-6 कलि
- अदरक = 1 इंच
- हरी मिर्च = 2-3
- खड़ी कश्मीरी मिर्च = 3-4
- प्याज = 1
- शिमला मिर्च = 1
- सोया सौस = 1 चम्मच
- टोमेटो केचप = 1 चम्मच
- चीनी = 1 चम्मच
- हरा प्याज = 1
- नमक स्वाद अनुसार
Chilli paneer recipe in hindi step by step – चिल्ली पनीर बनाने की विधि
Chilli paneer recipe in hindi Step 1. सबसे पहले हम 250 ग्राम पनीर लेंगे इसे हम मीडियम साइज़ में काट लेंगे न ज्यादा छोटा न ज्यादा बड़ा |
Step 2. अब हम एक कटोरा लेंगे इसमें 1/2 कप मैदा 3-4 चम्मच कॉर्न फ्लौर 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर थोडा सा पानी डाल कर इसका पेस्ट बना लेंगे न ज्यादा गाढ़ा न ही ज्यादा पतला अब हम इसमें पनीर डाल कर अच्छे से लपेट लेंगे |
Chilli paneer recipe in hindi Step 3. अब हम एक कढाई लेंगे इसे गर्म कर लेंगे और हम इसमें 1/2 कप तेल डाल कर गर्म कर लेंगे अब हम गैस की आंच को मीडियम पर लेंगे और हम इसमें पनीर को डाल लेंगे और इसे लाइट ब्राउन कलर में फ्राई कर लेंगे |
Step 4. अब हम चिल्ली पनीर के लिए सौस तैयार करेंगे हम एक कढाई लेंगे इसे गर्म कर लेंगे 4-5 चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लेंगे |
Chilli paneer recipe in hindi Step 5. अब गैस की आंच को मीडियम पर कर लेंगे अब हम इसमें 5-6 लहसुन बारीक़ कटा हुआ 1 इंच अदरक बारीक़ कटा हुआ या कद्दू कस किया हुआ 2-3 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई डाल कर 1-2 मिनट भुन लेंगे जिस्से इसका कच्चा पन निकल जायेगा |
Step 6. अब हम इसमें 3-4 कश्मीरी मिर्च को पहले से ही 10-15 मिनट पानी में भिगो कर रख लेंगे फिर उसका पेस्ट बना कर इसमें डाल देंगे |
Chilli paneer recipe in hindi Step 7. अब हम इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर 4-5 मिनट पका लेंगे जैसे ही तेल मसालों से अलग होने लगे मतलब हमारा मसाला अच्छे से पक चूका है |
Step 8. अब हम इसमें 1 प्याज जैसे पनीर दो प्याजा में काट कर डालते है वैसे ही काट कर डाल देंगे और हम इसमें 1 शिमला मिर्च भी ऐसे ही काट कर डाल देंगे और इसे अच्छे से मिला लेंगे अब हम इसे 1-2 मिनट फ्राई कर लेंगे |
Chilli paneer recipe in hindi Step 9. अब 1 चम्मच सोया सौस 1 चम्मच टोमैटो केचप या खट्टी मिट्ठी चटनी डाल कर अच्छे से मिला लेंगे और 1-2 मिनट पका लेंगे |
Step 10. अब हम इसमें 1/2 कप पानी 1 चम्मच चीनी नमक स्वाद अनुसार अब अलग से 1 चम्मच कॉर्न फ्लौर में 2-3 चम्मच पानी मिला डाल कर अच्छे से मिला लेंगे और इसे भी हम कढाई में डाल देंगे और अच्छे से मिला लेंगे |
Chilli paneer recipe in hindi Step 11. अब इसे गाढ़ा होने तक पका लेंगे जैसे हमारा ग्रेवी गाढ़ा हो जाये हम इसमें पनीर 1 हरा प्याज डाल कर अच्छे से मिला लेंगे और इसे 1 मिनट पका लेंगे अब हमारा चिल्ली पनीर तैयार है |
हम आशा करते है की आप सभी को ये Chilli paneer recipe in hindi की रेसिपी पसंद आई होगी अगर आप ये पसंद आई है तो इस रेसिपी को जरुर से ट्राई करे और सभी को बना कर खिलाये |
Read : How to make butter chicken