chole_bhature_recipe_in_hindi_छोले_भटूरे_रेसिपी_इन_हिंदी

Chole bhature recipe in hindi best way (2022)- छोले भटूरे रेसिपी इन हिंदी

Chole bhature recipe in hindi : दोस्तों आज हम बनायेंगे छोले भठूरे एकदम ढाबे और रेस्टोरेंट स्टाइल नमस्कार आदाब सस्त्रिकाल दोस्तों आप हमेशा खुश रहे और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे तरक्की पाते रहे दोस्तों आज हम अलग तरीके से और बहोत ही स्वादिष्ट Chole bhature बनायेंगे जो सभी को बहोत ही पसंद आयेगी आईये आप को बताते है Chole bhature recipe in hindi में |

छोला भटूरा बहोत ही स्वादिष्ट डिश है जो ज्यादा तर लोगो को बहोत पसंद आता है क्यूंकि ये थोड़ा तीखा चटपटा और मसालेदार होता है ये एक पंजाबी डिश है मगर इसे भारत और विदेशों में भी पसंद किया जाता है और ये बहोत ही फेमस डिश है |

जो आप को ज्यादा तर रेस्टोरेंट और ठेलों पर आसानी से मिल जाती है लोग इसे बड़े ही पसंद से खाते है इसे आप अपने घर में भी बहोत ही आसानी से बना सकते है और ब्रेक फ़ास्ट लंच हो या डिनर कभी भी इसे बना सकते है आप हमारी Chole bhature recipe in hindi को फॉलो करे और बनाये एकदम बेहतरीन Chole bhature वो भी अपने घर में |

Chole bhature recipe ingredients in hindi – छोले भटूरे सामग्री

  • काबुली चना = 200 ग्राम
  • मैदा = 2 कप
  • बेकिंग पाउडर 1/2 चम्मच
  • दही = 5-6 चम्मच
  • सूजी (रवा) = 1/4 कप
  • रिफ़ाइन्ड तेल = 2 चम्मच
  • सरसों का तेल = 5-6 बड़ा चम्मच
  • तेजपत्ता = 2
  • दालचीनी = 1
  • हरी इलाइची = 2-3
  • लौंग 2-3
  • बड़ी इलाइची = 1
  • जीरा = 1 चम्मच
  • प्याज = 2
  • अदरक लहसुन का पेस्ट = 1 चम्मच
  • हल्दी = 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर = 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर = 1/2 चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर = 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर = 1 चम्मच
  • टमाटर = 2
  • भुनी हुई कसूरी मेथी = 1/2 चम्मच
  • गरम मसाला = 1 चम्मच
  • नमक स्वाद अनुसार

Chole bhature recipe in hindi step by step – छोले भटूरे बनाने की विधि

Chole bhature recipe in hindi Step 1. सबसे पहले हम 200 ग्राम काबुली चना लेंगे इसे अच्छे से धुल कर साफ़ कर लेंगे और इसमें भरपूर पानी डाल कर रात भर भिगो कर रख देंगे चने पानी में पूरी तरह डूबे हुए होने चाहिए अब हम इसे कुकर में डाल कर मीडियम आंच पर 5-6 सीटी लगा कर पका लेंगे |

Step 2. अब हम 2 कप मैदा लेंगे इसमें 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर 5-6 चम्मच दही 1/2 चम्मच नमक 1/4 कप सूजी डाल कर इसे अच्छे से मिला लेंगे |

Chole bhature recipe in hindi Step 3. अब हम इसमें पानी डाल कर गुथ लेंगे ये जो हमारा डो है इसे हम सौफ्ट ही रखेंगे इसमें हम थोडा-थोडा पानी डाल कर गुथते जायेंगे अब हम आखिर में 2 चम्मच तेल डाल कर इसे एकदम अच्छे से गुथ लेंगे अब हम इसे किसी कपडे से ढक कर 20-25 मिनट के लिए रख देंगे |

Step 4. अब हम बनायेंगे छोले हम एक कढाई लेंगे इसे अच्छे से गर्म कर लेंगे और इसमें 5-6 चम्मच तेल डाल लेंगे और इसे गर्म कर लेंगे |

Chole bhature recipe in hindi Step 5. अब हम इसमें 2 तेजपत्ता 1 दालचीनी 2-3 हरी इलाइची 2-3 लौंग 1 बड़ी इलाइची 1 चम्मच जीरा डाल कर 1-2 मिनट भुन लेंगे और गैस की आंच को मीडियम पर कर लेंगे |

Step 6. अब हम इसमें 2 बारीक़ कटा हुआ प्याज और नमक स्वाद अनुसार डाल देंगे और इसे हल्का गोल्डन ब्राउन कलर में आने तक प्याज को फ्राई कर लेंगे |

Chole bhature recipe in hindi Step 7. अब हम इसमें 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट 1/2 चम्मच हल्दी 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर  1/2 चम्मच जीरा पाउडर 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच धनिया पाउडर डाल देंगे और गैस की आंच को धीमा कर लेंगे और मसाले को अच्छे से पका लेंगे|

Step 8. अब हम 2 टमाटर मिक्सर में पिसा हुआ इसमें डाल देंगे और मीडियम आंच इसे 6-7 मिनट पका लेंगे और बिच-बिच में इसे चलाते रहेंगे जब मसालों में से तेल अलग होने लगे मतलब हमारा मसाला अच्छे से पक चूका है |

Chole bhature recipe in hindi Step 9. अब हम इसमें चना और 2 कप पानी डाल कर अच्छे से मिला लेंगे अब हम इसमें 1/2 चम्मच भुनी हुई कसूरी मेथी 1 चम्मच गरम मसाला नमक स्वाद अनुसार डाल मिला लेंगे और 4-5 मिनट मीडियम आंच पर ही इसे पका लेंगे और अब हम देख लेंगे की चना अच्छे से गल चूका है की नहीं अगर ये अभी नही पका है तो आप इसे थोड़ा देर और पका लेंगे अब हमारा छोला एकदम तैयार है |

Step 10. अब हम भठूरे बनायेंगे गुथा हुआ मैदा लेंगे इस पर तेल लगा कर इसे गोल-गोल लोई बना लेंगे अब इसमें तेल लगा कर गोल-गोल बेल लेंगे हम यहाँ पर मैदा और आटे का बिलकुल इस्तेमाल नहीं करेंगे |

Chole bhature recipe in hindi Step 11. अब हम कढाई लेंगे इसे अच्छे से गर्म कर लेंगे और अब तेल डाल लेंगे लगभग आधा कढाई से ऊपर और इसे गर्म कर लेंगे अब हम इसमें भठूरे को डाल देंगे और कलछुल से हल्का हल्का दबा कर और उसी गर्म तेल को कलछुल से भठूरे के ऊपर डाल-डाल पकाते जायेंगे जिससे हमारा भटूरा एकदम अच्छे से फुल जायेगा |

Step 12. अब ये जैसे ही ब्राउन कलर में आ जाये मतलब हमारा भटूरा एक तरफ से पक गया है अब हम इसे दूसरी तरफ से भी पका लेंगे अब हमारा भटूर एकदम तैयार है |

अब हम छोले भठूरे को प्याज निम्बू और आचार के साथ परोसेंगे जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जायेगा ये एकदम उम्दा छोले भठूरे है जिसे खा कर आप दुबारा फिर से बनाना चाहेंगे हम आशा करते है की आप सभी को हमारी Chole bhature recipe in hindi में पसंद ई होगी आप को अगर हमारी रेसिपी पसंद आई है तो इसे बनाये और सभी को खिलाये सभी खा कर आप की तारीफ करेंगे | 

इसी तरह एकदम आसान तरीके से हम आप को अपनी एक और रेसिपी बताते है Pav bhaji recipe in hindi में अप इसे भी एक बार अपने घर में बनाये और सभी को खिलाये |

.

Leave a Reply

Your email address will not be published.