Chole masala recipe : दोस्तों आज हम बनायेंगे Chole masala एकदम रेस्टोरेंट और ढाबा स्टाइल जिसे खा कर आप इसके स्वाद को कभी नहीं भूलेंगे और इस रेसिपी को बार-बार बनायेंगे इस रेसिपी में हम आप को दो से तीन एसे टिप्स देंगे जिसे आप फॉलो कर के एकदम लाजवाब Chole masala बना पाएंगे |
chole masala पंजाब की मशहूर डिश में से एक है और ये पुरे भारत में भी बहोत ही प्रसिद्द डिश है ये प्याज और टमाटर की मसालेदार ग्रेवी की मशहूर सब्जी है जिसे बनाना भी आसान है और बस कुछ ही step को follow कर के आप शानदार chole masala बना सकते है अब दोस्तों आप को step by step Chole masala recipe |
Chole masala recipe ingredients – छोले मसाला बनाने की सामग्री
- काबुली चना = 250 ग्राम
- चायपत्ती = 2 चम्मच
- दालचीनी = 3 इंच
- काली मिर्च = 7-8
- लौंग = 3-4
- जावित्री = 1
- बड़ी इलाइची = 1
- तेजपत्ता = 4
- टमाटर = 3
- अदरक = 1 इंच
- हरी मिर्च = 2-3
- लहसुन = 4-5 कली
- तेल = 5-6 बड़े चम्मच
- जीरा = 1 चम्मच
- लाल खड़ी मिर्च = 3-4
- हरी इलाइची = 2-3
- प्याज = 3
- कश्मीर लाल मिर्च पाउडर = 1 चम्मच
- धनिया पाउडर = 1 चम्मच
- छोला मसाला = 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर = 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर = 1/2 चम्मच
- देशी घी = 2 चम्मच
- हरी धनिया = 1/2 कप
- नमक स्वाद अनुसार
Chole masala recipe step by step – छोले मसाला बनाने की विधि
Chole masala recipe Step 1. सबसे पहले हम 250 ग्राम काबुली सफ़ेद चना बड़ा वाला लेंगे और इसे अच्छे से धुल कर साफ़ कर लेंगे और इसमें भरपूर पानी डाल कर रात भर फूलने के लिए रख देंगे हम इसमें इतना पानी डालेंगे जितने में चना पूरी तरह अच्छे डूब जाये और हम इसमें बहोत ज्यादा भी पानी नहीं डालेंगे |
Step 2. अब सुबह में हमारा चना अच्छे से फुल गया है हम एक कुकर लेंगे इसमें चना पूरा पानी के साथ डाल लेंगे |
Chole masala recipe Step 3. अब हम 1 छोटा साइज़ का कपड़ा लेंगे इसमें 2 चम्मच चाय की पत्ती डाल कर कपड़े को एकदम अच्छे से बांध लेंगे की जब हम चना को कुकर में पकाए तो ये कपड़े का पोटली उश्मे खुले नहीं नहीं तो सारा चना का टेस्ट ख़राब हो जायेगा अब हम चाय की पत्ती की पोटली को कुकर में डाल लेंगे |
Step 4. अब हम इसमें 2 इंच जितनी बड़ी दालचीनी 7-8 काली मिर्च 3-4 लॉन्ग 1 जावित्री 1 बड़ी इलाइची 2 तेजपत्ता नमक स्वाद अनुसार डाल कर कुकर को बंद कर लेंगे और इसे मीडियम आंच पर 5-6 सिटी लगा कर छोलो को पका लेंगे |
Chole masala recipe Step 5. अब हम कुकर को तुरंत नहीं खोलेंगे इसे 10 मिनट बाद ही थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे खोलेंगे अब हमने इसमें जो खड़ा मसाला और चाय की पोटली डाली थी उसे निकाल लेंगे |
Step 6. अब हम मिक्सर लेंगे इसमें 3 बड़े साइज़ का टमाटर 1 इंच अदरक 2-3 हरी मिर्च 4-5 कली लहसुन डाल कर इसे अच्छे से पिस लेंगे |
Chole masala recipe Step 7. अब हम एक कढाई लेंगे और इसे मीडियम आंच पर कर के गैस पर चड़ा लेंगे और इसे गर्म कर लेंगे अब हम इसमें 5-6 चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लेंगे |
Step 8. अब हम इसमें 1 चम्मच जीरा 2 तेजपत्ता 1 दालचीनी 3-4 लाल खड़ा मिर्च 2-3 हरी इलाइची डालकर इसे 1-2 मिनट भुन लेंगे |
Chole masala recipe Step 9. अब हम इसमें 3 प्याज एकदम बारीक़ काट कर डाल लेंगे और इसे कलछुल से चला-चला कर गोल्डन ब्राउन कलर में भुन लेंगे एकदम अच्छे से जब प्याज से तेल अलग होने लगे मतलब हमारा प्याज एकदम अच्छे से पक चूका है |
Step 10. अब हमने जो टमाटर का पेस्ट बनाया था वो इसमें डाल लेंगे और 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच धनिया पाउडर 1 चम्मच छोला मसाला 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर और नमक स्वाद अनुसार डाल कर इसे अच्छे से मिला लेंगे और इसे 10 से 15 मिनट इसे बिच-बिच में चला कर मीडियम आंच पका लेंगे |
Chole masala recipe Step 11. अब जब मसाले से तेल अलग हो जाये मतलब हमारा मसाला एकदम अच्छे से पक चूका है अब हमने जो छोलो को कुकर में उबला था उसे इसमें डाल कर अच्छे से मिला लेंगे और इस्मे अनपे अनुसार जितना पानी मिलाना हो मिला कर 7-8 मिनट पका लेंगे मीडियम आंच पर ही |
Step 12. अब हम इसमें 2 चम्मच देशी घी 1/2 कप हरी धनिया बारीक़ काटा हुआ डाल कर इसे 2 मिनट और पका लेंगे अब हमारा छोला मसाला एकदम तैयार है इसे भटूरो के साथ चावल के साथ जिस्से आप का मन करे उसके साथ इसे परोसेंगे ये टेस्ट में एकदम लाजवाब बनी है एकदम रेस्टोरेंट और ढाबा स्टाइल |
हमें आशा है की आप ने हमारी ये Chole masala recipe पसंद की होगी अगर आप को ये recipe पसंद आई है तो जरुर घर पर बनाये और सभी को खिलाये |
Read : Kala chana recipe