Dal bati churma recipe : दोस्तों आज हम बनायेंगे Dal bati churma एकदम राजस्थानी स्टाइल जिसे खा कर आप इसके स्वाद को कभी नहीं भूल पाएंगे नमस्कार आदाब सस्त्रिकाल दोस्तों आप हमेशा खुश रहे और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे तरक्की पाते रहे दोस्तों आज हम अलग तरीके से और बहोत ही स्वादिष्ट Dal bati churma बनायेंगे जो सभी को बहोत ही पसंद आयेगी आईये आप को बताते है Dal bati churma recipe वो भी एकदम आसान तरीके से |
दाल बाटी चूरमा राजस्थान की एक प्रसिद्ध डिश है जो की पुरे भारत में भी बहोत प्रसिद्ध है और इस डिश को बहोत ही पसंद किया जाता है इसे आप अपने घर पर बहोत ही आसानी से बना सकते है कोई मुश्किल काम नहीं है और इसके स्वाद का तो क्या कहना बहोत ही लाजवाब है तो दोस्तों आप को step by step बताते है Dal bati churma recipe |
Dal bati churma recipe ingredients – दाल बाटी चूरमा बनाने की सामग्री
- छिल्के वाला मुंग दाल= 50 ग्राम
- मसूर दाल = 50 ग्राम
- चना दाल = 50 ग्राम
- अरहर दाल = 50 ग्राम
- उरद दाल = 50 ग्राम
- देशी घी = 8-9 चम्मच
- जीरा = 1 चम्मच
- राई = 1 चम्मच
- तेजपत्ता = 1-2
- अदरक लहसुन का पेस्ट = 2 चम्मच
- काली मिर्च = 4-5
- लौंग = 4-5
- हिंग = 1/4 चम्मच
- कढ़ी पत्ता = 8-10
- प्याज = 1
- हरी मिर्च = 2-3
- लाल मिर्च पाउडर = 1 चम्मच
- धनिया पाउडर = 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर = 1 चम्मच
- टमाटर = 2
- गरम मसाला = 1 चम्मच
- हरी धनिया = 1/2 कप
- आटा = 300 ग्राम
- सूजी = 50 ग्राम
- आज्वैन = 1/2 चम्मच
- मीठा सोडा = 1/4 चम्मच
- खड़ा धनिया = 1/2 चम्मच दरदरा कुटा हुआ
- हरी इलाइची = 2-3
- काजू = 6-7
- बादाम = 6-7
- पिसा हुआ चीनी = 3-4 चम्मच
- नमक स्वाद अनुसार
Dal bati churma recipe step by step – दाल बाटी चूरमा बनाने की विधि
Dal bati churma recipe Step 1. सबसे पहले हम 50 ग्राम छिल्के वाला मुंग दाल 50 ग्राम मसूर दाल 50 ग्राम चना दाल 50 ग्राम अरहर दाल 50 ग्राम उरद दाल लेंगे और इसे अच्छे से धुल कर साफ़ कर लेंगे |
Step 2. अब हम कुकर लेंगे इसमें दाल को डाल लेंगे और 3-4 कप पानी डाल लेंगे और हम इसमें नमक स्वाद अनुसार डाल लेंगे और अच्छे से मिला लेंगे |
Dal bati churma recipe Step 3. अब हम कुकर को बंद कर लेंगे और मीडियम आंच पर इसे 5-6 सीटी लगा कर दाल को गला लेंगे और कुकर को ठंडा होने के बाद ही हम इसे खोलेंगे |
Step 4. अब हम कढाई लेंगे इसे गर्म कर लेंगे और हम इसमें 2-3 बड़े चम्मच देशी घी डाल लेंगे और इसे हल्का सा गर्म कर लेंगे |
Dal bati churma recipe Step 5. अब हम इसमें 1 चम्मच जीरा 1 चम्मच राइ डाल लेंगे और इसे हल्का सा चटका लेंगे 1 मिनट भुन लेंगे और हम इसमें 1-2 तेजपत्ता 2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट 4-5 काली मिर्च 4-5 लॉन्ग 1/4 चम्मच हिंग 8-10 करी पत्ता 1 प्याज बारीक़ कटा हुआ 2 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई डाल लेंगे और इसे लाइट ब्राउन कलर में 3-4 मिनट भुन लेंगे |
Step 6. अब हम इसमें 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच धनिया पाउडर 1 चम्मच हल्दी पाउडर डाल लेंगे और इसे 1 मिनट मीडियम आंच पर इसे पका लेंगे हमने जो दाल पकाया था वो इसमें डाल लेंगे 1 कप गर्म पानी 2 टमाटर छोटा-छोटा कटा हुआ 1 चम्मच गर्म मसाला नमक स्वाद अनुसार डाल कर अच्छे से मिला लेंगे |
Dal bati churma recipe Step 7. अब इसे मीडियम आंच पर ही 6-7 मिनट पका लेंगे अब इसमें 1/2 कप हरी धनिया बारीक़ कटा हुआ डाल कर 1 मिनट पका लेंगे अब हमारा दाल एकदम तैयार है |
Step 8. अब हम बनायेंगे बाटी 300 ग्राम आटा लेंगे इसमें 50 ग्राम सूजी 1/2 चम्मच अज्वैन 1/4 चम्मच मीठा सोडा 1/2 चम्मच खड़ा धनिया दरदरा कुटा हुआ 1/2 चम्मच नमक 3-4 चम्मच देशी घी डाल लेंगे और इसे अच्छे से मिला लेंगे |
Dal bati churma recipe Step 9. अब हम इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर इसे गुथेंगे याद रहे हम इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर ही गुथेंगे एक बार में ही पूरा पानी नहीं डालना है और हम इसे एकदम टाईट गुथ लेंगे |
Step 10. अब हम इसे ढक कर 15-20 मिनट के लिए रख देंगे और अब हम इसे छोटे-छोटे बाल्स के आकार में गोल-गोल लोई बना लेंगे इस लोई में बिच-बिच में हल्के-हल्के क्रेक्स होने चाहिए जिससे ये अन्दर तक पक जाये |
Dal bati churma recipe Step11. अब हम सारे आटे का इसी तरह से छोटे-छोटे लोई बना लेंगे और अब हम बाटी को सेकेंगे गैस को एकदम धीमी आंच पर कर लेंगे और इसपर एक स्टैंड रख देंगे |
Step 12. अब हम इस पर बाटी को रख देंगे और इसे पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन कलर में आने तक सेकेंगे 15-20 मिनट तक याद रहे हमें इसे धीमी आंच पर ही पकाना है तेज आंच पर इसे पकाएंगे तो ये अन्दर से कच्चा रह जायेगा |
Dal bati churma recipe Step 13. अब हमारा बाटी भी एकदम तैयार है इसमें से 3-4 बाटी हम अलग निकाल लेंगे जिसका हम चूरमा बनायेंगे और बाकि की बाटी को देशी घी में डूबा कर 2-3 मिनट के लिए रख देंगे जिससे इसके स्वाद में चार चाँद लग जायेगा |
Step 14. अब हम चूरमा बनायेंगे 3-4 बाटी लेंगे इसे मिक्सर में हल्का दरदरा पिस लेंगे |
Dal bati churma recipe Step 15. अब हम एक पैन या कढाई लेंगे इसे गर्म कर लेंगे और हम इसमें 1-2 चम्मच देशी घी डाल लेंगे और गर्म कर लेंगे अब हम इसमें 2-3 हरी इलाइची और जो बाटी मिक्सर में पिसा था वो डाल कर 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर ही गोल्डन ब्राउन कलर में आने तक इसे पका लेंगे और इसे ठंडा कर लेंगे |
Step 16. अब हम इसमें 6-7 काजू 6-7 बादाम छोटा-छोटा कटा हुआ 3-4 चम्मच पिसा हुआ चीनी डाल कर अच्छे से मिला लेंगे और अब हमारा चूरमा भी एकदम तैयार है |
हमें पूर्ण विश्वास है की आप सभी को हमारी Dal bati churma recipe ये पसंद आई होगी क्यूंकि हमने इसे बहोत ही आसान तरीके से आप को घर में दाल बाटी चूरमा बनाने की रेसिपी बताई है अगर आप को हमारी ये रेसिपी पसंद आती है तो अपने घर में इस रेसिपी को एक बार जरुर बनाये और सभी को खिलाये दोस्तों इसी तरह हम step by step अपनी एक और रेसिपी आप को बताते है Rava idli recipe जो की साऊथ की प्रसिद्द डिश में से एक है |
Read : Rava idli recipe