Dhokla recipe in hindi : दोस्तों आज हम बनायेंगे ढोकला नमस्कार आदाब सस्त्रिकाल दोस्तों आप हमेशा खुश रहे और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे तरक्की पाते रहे दोस्तों आज हम बहोत ही अलग तरीके से और बहोत ही स्वादिष्ट Dhokla recipe जो सभी को बहोत ही पसंद आयेगी बहोत ही आसान तरीके से जानिए हमारे द्वारा Dhokla recipe in hindi में |
ढोकला ये गुजरात की बहोत ही फेमस डिश है जिसे भारत और विदेशो में भी पसंद किया जाता है क्यूंकि की इसका खट्टा मीठा टेस्ट सभी को बहोत ही अच्छा लगता है हम आप को घर में बनाने के लिए सबसे आसान विधि बताएँगे जिसे आप अपने घर में बहोत ही आसानी से बना सकेंगे और इसे आप फटा फट बना सकते है |
क्यूंकि इसमें कोई ज्यादा मेहनत नहीं है ज्यादा तर लोग इसे नाश्ते में बना कर खाते है आज हम आप को स्पौंजी और रुई की तरह एकदम सॉफ्ट ढोकला बनाना बताएँगे जो खान में बहोत ही स्वादिष्ट है तो आइये दोस्तों आप सभी को बताते हमारी Dhokla recipe in hindi में |
Dhokla recipe ingredients in hindi – ढोकला बनाने की सामग्री
- बेसन = 200 ग्राम
- सूजी (रवा) = 2 चम्मच
- दही = 2 चम्मच
- हल्दी = 1/4 चम्मच
- निम्बू = 1
- चीनी = 2 चम्मच
- हरी मिर्च = 6-7
- आज्वैन = 1/2 चम्मच
- तेल = 5-6 चम्मच
- मीठा सोडा = 1/4 चम्मच
- इनो = 1 छोटा पैकेट
- राई = 1 चम्मच
- कढ़ी पत्ता = 8-10
- नमक स्वाद अनुसार
Dhokla recipe in hindi step by step – ढोकला बनाने की विधि
Dhokla recipe in hindi Step 1. सबसे पहले हम 200 ग्राम बेसन लेंगे इसे अच्छे से चाल कर साफ़ कर लेंगे जिससे कभी-कभी बेसन में कीड़े पड़ जाते है तो वह निकल जायेंगे और इससे बेसन एकदम भुरभुरा हो जायेगा जिससे इसे फेटने में आसानी रहता है गिल्ठी नहीं बनता है |
Step 2. अब हम इसमें 2 चम्मच सूजी 2 चम्मच दही 1/4 चम्मच हल्दी 1 निम्बू का रस 4 चम्मच चीनी स्वाद अनुसार नमक डाल कर अच्छे से मिला लेंगे |
Dhokla recipe in hindi Step 3. अब हम इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर इसका बैटर (घोल) बना लेंगे याद रहे हम इसमें थोड़ा-थोड़ा मिलायेंगे एक बार ही पानी मिलाने से ये ख़राब हो जायेगा तो हम इसमें थोड़ा-थोड़ा कर के ही पानी डालेंगे |
Step 4. अब इसे एक तरफ से ही चलाते जायेंगे (एक ही डायरेक्शन में) अब हम इसमें 2 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च 1/2 चम्मच आज्वैन डाल कर इसे अच्छे से मिला लेंगे अब हमें इसे दोनों तरफ से घुमा कर नहीं चलाना है बस एक ही तरफ से इसे चलाएंगे |
Dhokla recipe in hindi Step 5. हमें बैटर को न ही ज्यादा पतला बनाना है और नहीं ज्यादा गाढ़ा हमें इसे 4-5 मिनट तक लगातार चला कर मिलाना है अब हम इसे 20-25 मिनट के लिए रख देंगे |
Step 6. अब हम एक बड़ा सा पतीला लेंगे इसमें लगभग 2 लीटर पानी डाल लेंगे और इसमें 1 स्टैंड रख कर पानी को अच्छे से उबाल लेंगे 8-10 मिनट तक तेज आंच पर |
Dhokla recipe in hindi Step 7. अब हम एक छोटा पतीला लेंगे इसमें चारो तरफ घी लगा लेंगे और निचे की तरफ थोडा सा आटा छिड़क लेंगे जिससे ढोकला आसानी से बाहर आ जायेगा |
Step 8. अब हम बैटर में 2 चम्मच तेल 1/4 चम्मच मीठा सोडा 1 छोटा इनो (Eno) का पैकेट 1 मिनट अच्छे से मिला लेंगे अब हम तुरंत बैटर को पतेली में जिसमे घी लगाया था उसमे पलट लेंगे और इसे सेट कर लेंगे |
Dhokla recipe in hindi Step 9. अब हम इस पतीले को बड़े पतीले में जिसमे हम पानी को उबाल रहे है उसमे स्टैंड पर रख कर पतीले को ढक कर 15 मिनट के लिए तेज आंच पर ही इसे रख देंगे अब 15 मिनट बाद हम ढोकले में एक चाकू डाल कर चेक कर लेंगे अगर चाकू एकदम साफ़ बाहर आ रहा है मतलब हमारा ढोकला एकदम तैयार है हम इसे बाहर निकाल लेंगे |
Step 10. अब हम तड़का बनायेंगे एक पैन लेंगे इसे गर्म कर लेंगे अब हम इसमें 3-4 चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लेंगे अब हम इसमें 1 चम्मच राई डाल कर 30-35 सेकेंड भुन लेंगे |
Dhokla recipe in hindi Step 11. अब हम इसमें 8-10 कढ़ी पत्ता 4-5 हरी मिर्च बिच में से कटा हुआ 1 चम्मच चीनी डाल कर 1/2 कप पानी डाल कर अच्छे से मिला लेंगे अब हम इसे 2-3 मिनट मीडियम आंच पर ही इसे पका लेंगे |
Step 12. अब हम ढोकला लेंगे इसे पतीले में से निकाल कर प्लेट पर रख लेंगे और चाकू से क्यूब के आकार में या जिस आकार में आप को काटना है इसे काट लेंगे अब हम इस पर तडके को चम्मच से चारो तरफ डालेंगे याद रहे जब हम तडके को डालेंगे न ही तड़का ज्यादा गर्म या ठंडा होना चाहिए |
Dhokla recipe in hindi Step 13. और न ही ढोकला ज्यादा गर्म या ठंडा होना चाहिए दोनों मीडियम गर्म होना चाहिए अब हम इसे 8-10 मिनट के लिए रख देंगे जिससे तड़का अन्दर तक पहुच जाये अब हमारा स्पौंजी और खट्टा मिट्ठा ढोकला एकदम तैयार है |
हम आशा करते है आ सभी को हमारी रेसिपी Dhokla recipe in hindi जरुर पसंद आई होगी अगर आप को हमारी ये रेसिपी पसंद आई है तो इसे घर में एक बार जरुर से ट्राई करे और मेहमानों और घर वालो को खिलाये ये एक बेहतरीन रेसिपी है ढोकले की जो सभी को बहोत ही पसंद आयेगी |
Read : How to make french fries