dosa_recipe_in_hindi_डोसा_रेसिपी_इन_हिंदी

Best Dosa recipe in hindi (2022) – डोसा रेसिपी इन हिंदी

Dosa recipe in hindi : नमस्कार आदाब सस्त्रिकाल दोस्तों आप हमेशा खुश रहे और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे तरक्की पाते रहे दोस्तों आज हम बनायेंगे बहोत ही अलग तरीके से और बहोत ही स्वादिष्ट Dosa recipe जो सभी को बहोत ही पसंद आयेगी आईये आप को बताते है Dosa recipe in hindi में |

Dosa recipe in hindi : ये एक साऊथ इंडियन डिश है जिसे इंडिया तो क्या बाहर देशों में भी लोग बहोत पसंद करते है और बड़े चाव से इसे खाते है जो हर किसी को पसंद आता है और ये एकदम हल्का और क्रिस्पी है जो टेस्ट में बहोत ही स्वादिष्ट होती है जिसे बनाना भी आसान होता है जो चावल और दालों के मिश्रण बनाया जाता है |

इसे आप कई तरीके से बना सकते है जैसे मसाला डोसा , प्लेन डोसा ये आप की पसंद है आप इसे जैसे खाना चाहे वैसे बनाये मगर हम आज आप को मसाला Dosa recipe in hindi में बताएँगे जिसे आप सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व सभी को बहोत ही पसंद आएगी |

Dosa recipe ingredients in hindi – डोसा सामग्री

  • चावल = 2 कप
  • उरद दाल (धोई) = 1/2 कप और 1/2 चम्मच
  • चना दाल = 1/3 कप और 1/2 चम्मच
  • मेथी दाना = 1 चम्मच
  • तेल = 1 बड़ा चम्मच
  • राइ = 1/2 चम्मच
  • हरा धनिया = 1 कप
  • हिंग = 1/4 चम्मच
  • प्याज = 2 कद्दू कस किया हुआ
  • टमाटर = 2 1/2
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर = 1 चम्मच
  • हल्दी = 1/2 चम्मच
  • कढ़ी पत्ता = 15-16
  • आलू = 4-5
  • नमक स्वाद अनुसार

Dosa recipe in hindi best step by step – डोसा बनाने की विधि

Dosa recipe in hindi Step 1. सबसे पहले हम 2 कप चावल लेंगे चावल हम कोई भी यूज कर सकते है मगर हाँ आप बोइल्ड चावल यूज करते है तो उस्से डोसा बहोत ही अच्छा बनेगा बोइल्ड चावल आप को मार्केट में बहोत ही आसानी से मिल जायेगा किसी भी राशन की दुकान पर |

Step 2. अब हम 1/2 कप उरद दाल सफ़ेद वाली जिसे (धोई) भी कहते है 1/3 कप चना दाल 1 चम्मच मेथी और चावल लेंगे इन सब को अच्छे से मिक्स कर लेंगे और अब हम पानी से इसे अच्छे से 2-3 बार धुल कर साफ़ लेंगे |

Dosa recipe in hindi Step 3. अब हम साफ़ पानि में इसे रात भर भिगो कर रख देंगे आप इसे 4-5 घंटे तक भी भिगो कर रख सकते है और हाँ पानी हमारा इतना रहना चाहिए जिसमें दाल और चावल अच्छी तरह से डूबा हुआ होना चाहिए जिस्से ये एकदम अच्छी तरह से फुल जाये पानी हम कम नहीं रखेंगे |

Step 4. अब भिगोने के बाद हम इसे मिक्सर में पिस लेंगे थोडा-थोडा पानी डाल कर इस मिक्सर को बैटर कहते है हमें इसे न ही ज्यादा पतला पिसना है और ना ही ज्यादा दरदरा हमारा बैटर हल्का दरदरा पिसा होना चाहिए |

Dosa recipe in hindi Step 5. अब हम सारे दाल और चावल को अच्छे से पिस लेंगे और एक बर्तन में रख लेंगे अब हम इसे अपने हाथों से एकदम अच्छे से फेट लेंगे 3-4 मिनट तक जिससे बैटर में अच्छे से हवा भर जाती है जिससे बैटर बहोत ही अच्छा बनता है |

Step 6. अब हम इसे ढक्कन से ढक कर फिर किसी मोटे कपड़े शौल या कम्बल से ढक कर किसी गर्म जगह पर रख देंगे लगभग 9-10 घंटे के लिए अब हम इसे खोल कर देखेंगे तो इसमें छोटे-छोटे बुलबुले आ जायेंगे मतलब अब हमारा बैटर एकदम तैयार है |

Dosa recipe in hindi Step 7. अब हम आलू का मसाला बनायेंगे हम एक कढाई लेंगे इसे अच्छे से गर्म कर लेंगे और 1 बड़ा चम्मच तेल डाल लेंगे और इसे अच्छे से गर्म कर लेंगे |

Step 8. अब हम इसमें 1/2 चम्मच राई डाल देंगे और इसे 1 मिनट भुन लेंगे अब हम गैस की आंच को धीमा कर लेंगे और इसमें  1/2 चम्मच चना दाल 1/2 चम्मच उरद दाल सफ़ेद वाली 1/4 कप हरा धनिया 1/4 चम्मच हिंग 2 प्याज कद्दू कस किया हुआ 2 टमाटर छोटा-छोटा कटा हुआ 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच हल्दी अब हम इसे 1 मिनट भुन लेंगे |

Dosa recipe in hindi Step 9. अब हम इसमें 1/4 कप पानी डाल देंगे और पानी को सूखने तक पका लेंगे धीमी आंच पर ही जब मसलों में से तेल अलग होने लगे मतलब हमारा मसाला अच्छे से पक चूका है |

Step 10. अब हम इसमें 15-16 करी पत्ता 1/4 कप हरा धनिया 1 चम्मच नमक 1/4 कप पानी डाल देंगे जिस्से मसाला एकदम अच्छे से पक जायेगा हम इसे 2-3 मिनट पका लेंगे |

Dosa recipe in hindi Step 11. अब हम इसमें 4-5 मीडियम आलू डालेंगे आलू उबले हुए और छिले हुए होने चाहिए 1/2 कप हरा धनिया और एकदम थोड़ा सा पानी मिला लेंगे और इसे एकदम अच्छे से मिला लेंगे और इसे कलछुल मैश कर लेंगे अब हम इसे 2 मिनट पका लेंगे |

Step 12. अब हम इसमें 1/2 टमाटर छोटा-छोटा कटा हुआ नमक स्वाद अनुसार डाल देंगे और अच्छे से मिला देंगे अब हम इसे 1-2 मिनट पका लेंगे अब हमारा आलू का मसाला एकदम तैयार है हम इसे किसी बर्तन में रख लेंगे और इसे ठंडा कर लेंगे |

Dosa recipe in hindi Step 13. अब हम बैटर को लेंगे इसमें स्वाद अनुसार नमक और थोडा सा पानी डाल देंगे और इसे अच्छे से मिला देंगे |

Step 14. अब हम लोहे का तवा लेंगे इसे अच्छे से गर्म कर लेंगे हमारे गैस की आंच तेज रहनी चाहिए और तवे पर थोडा सा पानी डाल कर कपड़े से साफ़ कर लेंगे अब हम इसपर बैटर को डालेंगे गोल-गोल कर के बैटर को फैला लेंगे अब हम बैटर को सुखा लेंगे बैटर गिला नही होना चाहिए |

Dosa recipe in hindi Step 15. अब हम इसके ऊपर चारो तरफ तेल डाल देंगे चम्मच से और गैस की आंच को मीडियम पर कर देंगे अब जैसे ही हमारा बैटर ब्राउन कलर में पक जाये हम इसपर आलू का मसाला डाल लेंगे और डोसे को फोल्ड कर लेंगे अब हम ऐसे ही सारा डोसा बना लेंगे अब हमारा डोसा तैयार है हम इसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसेंगे जो बहोत ही लाजवाब बनी है |

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी Dosa recipe in hindi में जरुर पसंद आई होगी और अगर आप सभी को हमारी रेसिपी पसंद आई है तो आप सभी इसे जरुर बनाये और सभी को घर में खिलाये हम इसे तरह एकदम आसान तरीरे से अपनी एक और रेसिपी आप को बताते है जो है Sambar recipe in hindi में |

Leave a Reply

Your email address will not be published.