how_to_make_butter_chicken_बटर_चिकन_कैसे_बनाये

How to make butter chicken best way (2022) – बटर चिकन कैसे बनाये ?

How to make butter chicken : दोस्तों आज हम बनायेंगे Butter chicken एकदम ढाबे और रेस्टोरेंट स्टाइल नमस्कार आदाब सस्त्रिकाल दोस्तों आप हमेशा खुश रहे और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे तरक्की पाते रहे दोस्तों आज हम अलग तरीके से और बहोत ही स्वादिष्ट Butter chicken बनायेंगे जो सभी को बहोत ही पसंद आयेगी आईये आप को बताते है How to make butter chicken वो भी एकदम आसान तरीके से |

बटर चिकन पंजाब की फेमस रेसिपीज में से एक है जो बहोत ही मशहूर डिश है इसे पंजाब तो क्या भारत और विदेशों में भी पसंद किया जाता है और जो टेस्ट में बहोत ही स्वादिष्ट होता है जो मक्खन पड़ने से इसमें का टेस्ट और भी कई गुना बढ़ जाता है ये एक अलग ही मसालेदार रेसिपी तो है ही साथ में इसे बनाना भी बहोत ही आसान है |

अगर आप के घर पर अचानक से मेहमान आ जाते है तो आप इसे झटपट बना कर उन्हें रोटी , पराठा या चावल के साथ सर्व कर सकते जो सभी को बहोत ही पसंद आएगा और वो बटर चिकन खा कर आप की तारीफ करते नहीं थकेंगे अब हम आप को बताते है How to make butter chicken वो भी अपनी हिंदी की सरल भाषा में |

ingredients How to make butter chicken – बटर चिकन बनाने की सामग्री

  • चिकन = 500 ग्राम
  • अदरक लहसुन का पेस्ट = 1 चम्मच
  • निम्बू का रस = 2-3 चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर = 2 चम्मच
  • दही = 1 कप
  • मक्खन = 7-8 चम्मच
  • रिफ़ाइंड तेल = 2-3 चम्मच
  • तेजपत्ता = 1-2
  • हरी इलाइची = 3-4
  • लौंग = 3-4
  • बड़ी इलाइची = 1
  • दालचीनी = 1
  • प्याज = 2
  • टमाटर = 3
  • अदरक लहसुन का पेस्ट = 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर = 1 चम्मच
  • काजू = 8-10
  • भुनी हुई कसूरी मेथी = 1 चम्मच
  • क्रीम या दूध की मलाई = 1 कप
  • नमक स्वाद अनुसार

How to make butter chicken step by step – बटर चिकन बनाने की विधि

How to make butter chicken Step 1. सबसे पहले 500 ग्राम चिकन लेंगे बिना हड्डी वाला आप चाहे तो हड्डी वाला भी इस्तेमाल कर सकते है इसी अच्छे से धुल कर साफ़ कर लेंगे |

Step 2. अब हम इसमें 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट 2-3 चम्मच निम्बू का रस 1 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर 1 कप दही स्वाद अनुसार नमक डाल कर 25-30 मिनट के लिए रख देंगे |

How to make butter chicken Step 3. अब हम एक कढाई लेंगे इसे गर्म कर लेंगे अब हम इसमें 3-4 चम्मच मक्खन डाल कर हल्का सा गला लेंगे हमें मक्खन को ज्यादा गलाना नहीं चाहिए नहीं तो मक्खन जलने लगेगा |

Step 4. अब हम इसमें चिकन को डाल लेंगे और इसे बिच बिच में चलाते रहेंगे अच्छे से ब्राउन कलर में आने तक फ्राई कर लेंगे और हम अब हमारा चिकन तैयार है हम इसे निकाल कर रख लेंगे |

How to make butter chicken Step 5. अब हम इसी कढाई को गर्म कर लेंगे और हम इसमें 2-3 चम्मच तेल 2-3 चम्मच मक्खन डाल कर हल्का सा गला लेंगे अब हम इसमें 1-2 तेजपत्ता 3-4 हरी इलाइची 3-4 लॉन्ग 1 बड़ी इलाइची 1 दालचीनी 2 प्याज बारीक कटा हुआ डाल कर इसे हल्का ब्राउन कलर में पका लेंगे |

Step 6. अब हम इसमें 3 टमाटर 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 8-10 काजू 1/2 चम्मच भुनी हुई कसूरी मेथी 2 कप पानी डाल कर 15-20 मिनट मीडियम आंच पर इसे पका लेंगे हमें टमाटर को अच्छे से गला लेना है |

How to make butter chicken Step 7. अब हम इसे मिक्सर में अच्छे से पिस लेंगे और थोड़ा सा पानी डाल कर इसे छन्नी से छान लेंगे जिस्से हमारा ग्रेवी बहोत ही अच्छा बनेगा | 

Step 8. अब इसी कढाई को कपड़े या पानी से साफ़ कर लेंगे फिर से इसे गर्म कर लेंगे और ग्रेवी को डाल लेंगे और इसमें 1 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से मिला लेंगे |

How to make butter chicken Step 9. अब हम इसे 10-12 मिनट पका लेंगे अब हम इसमें फ्राई किया हुआ चिकन 1 कप क्रीम डाल लेंगे और इसे अच्छे से मिला लेंगे और 3-4 मिनट मीडियम आंच पर पका लेंगे अब हम इसमें 1/2 चम्मच भुनी हुई कसूरी मेथी नमक स्वाद अनुसार डाल कर 2 मिनट पका लेंगे हमारा बटर चिकेन तैयार है | .

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी How to make butter chicken जरुर से पसंद आई होगी अगर आप सभी को ये रेसिपी पसंद आई है तो इसे घर में जरुर बनाये और सभी को खिलाये सभी लोग बाहर का बटर चिकन छोड़ कर सिर्फ आप के हाथ का ही खाना पसंद करेंगे |

Read : Chicken korma recipe in hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published.