kala_chana_recipe_काला_चना_रेसिपी

Kala chana recipe in hindi – काला चना रेसिपी इन हिंदी

Kala chana recipe : दोस्तों आज हम बनायेंगे Kala chana मसाला एकदम मसालेदार जो सुबह के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट होता है और ये बहोत ही स्वादिष्ट डिश है जो ज्यादा तर लोगो को पसंद आती है ये बहोत ही पौष्टिक डिश है नमस्कार आदाब सस्त्रिकाल दोस्तों आप हमेशा खुश रहे और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे तरक्की पाते रहे आज हम अलग तरीके से और बहोत ही स्वादिष्ट Kala chana बनायेंगे जो आप सभी ही को बहोत ही पसंद आयेगी आईये आप को बताते है Kala chana recipe step by step |

ये पंजाब की मशहूर डिश है जिसे बनाना बहोत ही आसान है और इसमें पड़ने वाली सामग्री आप के घर में बहोत ही आसानी में मिल जाएगी और ये फटा फट बन जाएगी आप मेहमानों को भी इसे सर्व कर सकते है इसे रोटी , चावल , पुड़ी या पराठे के साथ सर्व करे सभी को बहोत ही पसंद आएगी |

Kala chana recipe ingredients – काला चना बनाने की सामग्री

  • काला चना = 250 ग्राम
  • बड़ी इलाइची = 1
  • जावित्री = 1
  • हरी इलाइची = 2-3
  • तेल = 50 ml
  • जीरा 1/2 चम्मच
  • तेजपत्ता = 2
  • लौंग = 4-5
  • दालचीनी = 1
  • हरी मिर्च = 2
  • प्याज = 2
  • अदरक लहसुन का पेस्ट = 2 चम्मच
  • टमाटर = 2
  • हल्दी पाउडर = 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर = 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर = 1/2 चम्मच
  • जीरा पाउडर = 1/2
  • आमचूर पाउडर = 1/2 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर = 1/4 चम्मच
  • छोला मसाला = 1 चम्मच
  • चाट मसाला = 1/2 चम्मच
  • भुनी हुई कसूरी मेथी = 1 चम्मच
  • गरम मसाला = 1 चम्मच
  • नमक स्वाद अनुसार

Kala chana recipe step by step – काला चना बनाने की विधि

Kala chana recipe Step 1. सबसे पहले हम 250 ग्राम काला चना लेंगे इसे अच्छे से धुल कर साफ़ कर लेंगे अब हम एक बड़ा सा कोई बर्तन लेंगे इसमें चना डाल कर भरपूर पानी डाल कर इतना पानी जितने में सारा चना अच्छे से डूब जाये अब रात भर चने को फूलने के लिए रख देंगे |

Step 2. अब हम सुबह में सारा चना पानी के साथ एक कुकर में पलट लेंगे और इसमें से पानी थोड़ा कम कर लेंगे पानी चने से लगभग 1 इंच ऊपर होना चाहिए बस |

Kala chana recipe Step 3. अब हम इसमें 1 बड़ी इलाइची 1 जावित्री 2-3 हरी इलाइची 1/2 चम्मच नमक डाल कर कुकर को बंद कर लेंगे और इसे मीडियम आंच पर 5-6 सीटी लगा कर पका लेंगे |

Step 4. अब हमे इसे तुरंत नहीं खोलना है जब कुकर का गैस निकल जाये सिटी को हम अपने हाथो से नहीं उठाएंगे गैस को अपने आप निकलने देंगे और ये थोड़ा ठंडा हो जाये तब हम इसे खोलेंगे |

Kala chana recipe Step 5. अब हमने इसमें जो खड़ा मसाला डाला था उसे बाहर निकाल लेंगे और इसमें से 1-2 कटोरी चना निकाल लेंगे और इसे मिक्सर में पिस कर इसका पेस्ट बना लेंगे हमें सिर्फ चने का ही पेस्ट बनाना है खड़ा मसाला हम अलग निकाल कर रख देंगे |

Step 6. अब हम कढाई लेंगे इसे गर्म कर लेंगे और हम इसमें लगभग 50 ml तेल डाल कर गर्म कर लेंगे अब हम इसमें 1/2 चम्मच जीरा 2 तेजपत्ता 4-5 लॉन्ग 1 दालचीनी 2 हरी मिर्च बिच में से काट कर डाल कर इसे 1 मिनट भुन लेंगे |

Kala chana recipe Step 7. अब हम इसमें 2 बड़े साइज़ का प्याज लेंगे इसे बारीक़ काट कर इसमें डाल लेंगे और इसे मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन कलर में भुन लेंगे और अब हम इसमें 2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर एक मिनट भुन लेंगे |

Step 8. अब हम 2 टमाटर लेंगे इसे मिक्सर में पिस कर इसे भी मसाले में डाल लेंगे अब हम इसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच धनिया पाउडर 1/2 चम्मच जीरा पाउडर 1/2 चम्मच आमचूर पाउडर 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर 1 चम्मच छोला मसाला थोड़ा सा पानी डाल कर सारे  मसाले को अच्छे से भुन लेंगे |

Kala chana recipe Step 9. अब जब तक मसाले में से तेल अलग ना होने लगे हम इसे पकाएंगे अच्छे से और टमाटर को भी गला लेंगे अब हमने जो चने का पेस्ट बनाया उसे भी इसमें डाल कर अच्छे से मिला लेंगे और इसे 2 मिनट पका लेंगे |

Step 10. अब हम इसमें सारे खड़े चने भी डाल कर मिला लेंगे और हम इसमें 1/2 चम्मच चाट मसाला नमक स्वाद अनुसार डाल कर अच्छे से मिला लेंगे और इसे थोड़ा देर पका लेंगे |

Kala chana recipe Step 11. अब हम 1 चम्मच भुन हुई कसूरी मेथी लेंगे इसे अपने हाथो से रगड़ कर इसमें डाल लेंगे 1 चम्मच गरम मसाला डाल लेंगे और आप चाहे तो इसमें अपने हिसाब से पानी भी डाल सकते है |

Step 12. अब इसे अच्छे से मिला लेंगे और इसे 7-8 मिनट तक मीडियम आंच पर पका लेंगे अब हमारा चना मसाला एकदम तैयार है इसे सभी को परोसेंगे जो बहोत ही टेस्टी है और सभी को बहोत पसंद आयेगी तो आप इसे घर पर एक बार जरुर ट्राई करे |

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी ये Kala chana recipe पसंद आई होगी हमने इस recipe को एकदम आसान तरीके से और बहोत ही बेहतरीन और स्वादिस्ट बताई है आप इसे एक बार जरुर बनाये |

Tag : Chole bhature recipe in hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published.