Masala bhindi recipe : दोस्तों आज हम बनायेंगे लाजवाब भिन्डी की सब्जी जो इसे नहीं पसंद करता होगा वो भी भिन्डी खाने लगेगा एकदम चटपटी और मसालेदार भिन्डी की सब्जी और जो भी इसके लसलसे पन की वजह से नहीं खाता होगा वो भी इसे बड़े चाव से खायेगा क्यूंकि हम आज इसका लसलसा पन भी निकाल कर बनायेंगे नमस्कार आदाब सस्त्रिकाल दोस्तों आप हमेशा खुश रहे और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे तरक्की पाते रहे आज हम बहोत ही अलग तरीके से और बहोत ही स्वादिष्ट Masala bhindi बनायेंगे जो आप सभी ही इसे बहोत पसंद करेंगे अब आप को बताते है step by step Masala bhindi recipe|
ये एक एसी सब्जी है जो हर किसी को पसंद नहीं आती है मगर जब इसे बढ़िया तरीके से बनाया जाये तो ज्यादा तर लोग इसे दाल और चावल के साथ खाना पसंद करते है आप इसे पराठा या रुमाली रोटी के साथ भी परोश सकते है |
Masala bhindi recipe ingredients – मसाला भिन्डी बनाने की सामग्री
- भिन्डी = 500 ग्राम
- तेल = 5-6 बड़े चम्मच
- जीरा = 1 चम्मच
- अज्वैन = 1 चम्मच
- हिंग = 1/4 छोटा चम्मच
- प्याज = 2
- टमाटर = 2
- लहसुन = 6-7 कली
- अदरक = 1 इंच
- हरी मिर्च = 2-3
- हल्दी = 1/2 चम्मच
- कश्मीरी मिर्च पाउडर = 1/2 चम्मच
- धनिया पाउडर = 2 चम्मच
- आमचूर पाउडर = 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर = 1/2 चम्मच
- दही = 3-4 चम्मच
- गरम मसाला = 1 चम्मच
- भुनी हुई कसूरी मेथी = 1 चम्मच
- हरी धनिया = 1/2 कप
Masala bhindi recipe step by step – मसाला भिन्डी बनाने की विधि
Masala bhindi recipe Step 1. दोस्तों सबसे पहले हम 500 ग्राम भिन्डी लेंगे इसे अच्छे से धुल कर साफ़ कर लेंगे और लगभग एक इंच इतना लम्बा काट लेंगे |
Step 2. अब हम एक कढाई या फ्राई पैन लेंगे इसे गर्म कर लेंगे अब हम 5-6 बड़े चम्मच सरसों का तेल डाल लेंगे और गर्म कर लेंगे |
Masala bhindi recipe Step 3. अब हम गैस की आंच को मीडियम पर कर लेंगे और इसमें भिन्डी को डाल कर लाइट ब्राउन कलर में फ्राई कर लेंगे हमें इसे ज्यादा फ्राई नहीं करना है इसे फ्राई करने में लग्भेग 10-12 मिनट का टाइम लगेगा और हमें इसे लाइट ब्राउन कलर में ही फ्राई करना है अब हम इसे दबा-दबा कर तेल से बाहर निकाल लेंगे |
Step 4. अब हम इसी कढाई में थोड़ा सा तेल और डाल लेंगे और इसे भी गर्म कर लेंगे अब हम इसमें 1 चम्मच जीरा 1 चम्मच आज्वैन 1/4 छोटा चम्मच हिंग डाल कर लगभग 1 मिनट भुन लेंगे |
Masala bhindi recipe Step 5. अब हम इसमें 2 प्याज बारीक कटे हुए डाल कर ब्राउन कलर में फ्राई कर लेंगे और हम इसी टाइम पर 2 मीडियम साइज़ के टमाटर 6-7 कली लहसुन 1 इंच अदरक 2-3 हरी मिर्च छोटा-छोटा काट कर मिक्सर में डाल कर पिस लेंगे |
Step 6. अब जब हमारा प्याज फ्राई हो चूका है तो हम इसमें अपना टमाटर का पेस्ट और नमक स्वाद अनुसार डाल लेंगे और इसे मीडियम आंच पर पका लेंगे अब जब टमाटर से तेल अलग होने लगे तो हमारा मसाला अच्छे से पक चूका है |
Masala bhindi recipe Step 7. अब हम इसमें 1/2 चम्मच हल्दी 1/2 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर 2 चम्मच धनिया पाउडर 1 चम्मच आमचूर पाउडर 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल कर 2-3 मिनट तक भुन लेंगे |
Step 8. अब हम इसमें 3-4 चम्मच दही अच्छे से फेट कर डाल देंगे और दही को डालते ही हम इसे लगातार चलाना शुरू कर देंगे नहीं तो दही फट जाएगी और सारी सब्जी ख़राब हो जाएगी तो दही डालते ही हमें इसे लगातार चलाना है और अच्छे से मिलाना है अब हम इसे ढक कर 2-3 मिनट पका लेंगे |
Masala bhindi recipe Step 9. अब हम इसमें 1 चम्मच गरम मसाला 1 चम्मच भुनी हुई कसूरी और आखिर में हम नमक चेक कर लेंगे अगर सही है तो ठीक है नहीं तो हम इसमें नमक स्वाद अनुसार मिला लेंगे और जो हमने भिन्डी फ्राई किया था वो और 1/2 पानी डाल कर अच्छे से मिला लेंगे और इसे ढक कर लगभग 6-7 मिनट मीडियम आंच पर पका लेंगे अब हम इसे चेक कर लेंगे अगर ये पक गयी है तो ठीक है नहीं तो हम इसे थोड़ा और पका लेंगे अब हमारा भिन्डी एकदम तैयार है |
Step 10. हम इसमें लगभग 1/2 कप हरा धनिया डाल कर 2 मिनट पका लेंगे अब हमारा मसाला भिन्डी एकदम तैयार है हम इसे परोसेंगे जो सभी को बहोत ही पसंद आयेगी |
हम आशा करते है की आप को हमारी Masala bhindi recipe पसंद आई होगी क्यूंकि हमने आप को एक बेहतरीन रेसिपी बताई है जिसे बस बार आप अपने घर में बनाये जो भी इसे खायेगा इसका दीवाना हो जायेगा और जो भिन्डी खाना पसंद नहीं करता है वो भी इस रेसिपी को बहोत पसंद करेगा और इस रेसिपी को बना कर सभी को खिलाये आप को तारीफ़ पे तारीफ ही मिलेगा |
Read : Lauki kofta recipe in hindi