Motichoor ladoo recipe : दोस्तों आज हम बनायेंगे मोतीचूर के लड्डू एकदम हलवाई जैसा थोड़ा सा मेहनत है मगर ये बहोत ही बढ़िया बनेगी ऐसा लड्डू आप ने बाहर भी नहीं खाया होगा एकदम आसान तरीके से जैसा आप मिठाई की दुकानों में खाते है उससे ज्यादा बेहतर नमस्कार आदाब सस्त्रिकाल दोस्तों आप हमेशा खुश रहे और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे तरक्की पाते रहे आज हम अलग तरीके से और बहोत ही स्पेशल Motichoor ladoo बनायेंगे जो बहोत ही पसंद आयेगी तो आईये आप को बताते है Motichoor ladoo recipe step by step |
ये एक ऐसा मिठाई जो पुरे भारत में बहोत प्रसिद्ध और बड़े ही आसानी से मिल जाती है और इस मिठाई का पूजा त्यौहार और शादियों सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है ये बहोत ही फेमस मिठाई है |
Motichoor ladoo recipe ingredients – मोतीचूर लड्डू बनाने की सामग्री
- बेसन = 500 ग्राम
- केसर फ़ूड कलर = 2 और 1/2 चम्मच
- रिफ़ाइन्ड तेल
- चीनी = 1 किलो
- गुलाब जल = 1 चम्मच
- हरी इलाइची पाउडर = 1 चम्मच
- खाने वाला कपूर = 2 चुटकी
- शहद = 2 चम्मच
- काजू और खरबूजे के बिज
Motichoor ladoo recipe step by step – मोतीचूर लड्डू बनाने की विधि
Motichoor ladoo recipe Step 1. सबसे पहले हम लगभग 500 ग्राम चना का बेसन लेंगे इसे छन्नी से छान लेंगे अब हम इसमें लगभग 1/2 छोटा चम्मच केसर फ़ूड कलर डाल कर अच्छे से मिला लेंगे |
Step 2. अब हम इसमें पानी मिला कर फेट लेंगे एकदम अच्छे से और हमें इसे एकदम पतला करना है गाढ़ा नहीं इसमें लगभग 500ml पानी लगेगा आप अपने अंदाज से पानी मिला ले बस ये पतला फेटा होना चाहिए ये पतला क्यों फेटा होना चाहिए ये हम आप को आगे बताते है अभी |
Motichoor ladoo recipe Step 3. अब हम एक कढाई लेंगे इसे गर्म कर लेंगे और हम इसमें लगभग आधा कढाई रिफ़ाइन्ड तेल डाल कर तेज आंच पर इसे गर्म कर लेंगे आप चाहे तो तेल की जगह देशी घी का भी इस्तेमाल कर सकते है जिस्से टेस्ट में और चार चाँद लग जायेगा |
Step 4. अब हम गैस के ठीक आगे एक लम्बा सा बड़ा डब्बा रख लेंगे जो कढाई से आधा फीट ऊपर हो उससे थोड़ा ऊपर होगा तो भी ठीक है मगर निचे नहीं होना चाहिए अब हम इसके ऊपर कोई कपडा रख लेंगे |
Motichoor ladoo recipe Step 5. अब हम एक बड़ा सा कलछुल लेंगे जिस्मे थोड़ा बड़े-बड़े छेद होते है ज्यादा बड़े छेद वाले भी नहीं जिससे हलवाई लोग रखते है खाना बनाने के लिए अब हमारा तेल एकदम गर्म हो चूका है तो अब हम कलछुल लेंगे और इसके पकड़ने वाले डंडे को डब्बे के ऊपर रखेंगे और आगे वाले छेद के भाग को कढाई से ऊपर कर लेंगे |
Step 6. अब कलछुल के ऊपर बेसन को डालेंगे और लगातार कलछुल को ऊपर निचे कर के कलछुल के डंडे को डब्बे पर हल्का-हल्का पटकेंगे हम ऐसा क्यों करते है क्युकी इसके छेद में से हम जब बेसन को तेल में डालेंगे तो हमारा छोटा-छोटा बूंदी एकदम तैयार निकलेगा |
Motichoor ladoo recipe Step 7. और हमने इसीलिए कहा था की हम अपने बेसन को एकदम पतला फेटेंगे क्यूंकि ये आसानी से कलछुल में से कढाई में चला जाये अगर ये गाढ़ा हुआ तो कलछुल में से बाहर निकल ही नहीं पायेगा और हमें बहोत ही दिक्कत होगी |
Step 8. अब हमारा बेसन जब कढाई में चला जाये तो इस बूंदी को पकने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है क्युकी ये बहोत ही छोटे-छोटे होते है जैसे ही इसमें से झाग निकलना बंद हो जाये मतलब हमारा बूंदी एकदम अच्छे से पक चूका है और हम एक या दो कलछुल ही कर के बेसन को दो से तीन बार में छान लेंगे सारा बेसन कढाई में एक ही बार डाल कर नहीं छानना है नहीं तो सारा बूंदी ख़राब हो जायेगा |
Motichoor ladoo recipe Step 9. और हा हमें इस प्रोसेस को ध्यान से करना है की कलछुल कढाई में एकदम ना लड़े नहीं तो बहोत नुकसान होगा अब हम इसे चाय की चन्नी से छान का फटा फट निकाल लेंगे |
Step 10. अब हम जब अगली बार जब इसे छान्ने जायेंगे तो पहले कलछुल को ऊपर और फिर निचे से कपड़े से या उंगलियों से सारा बेसन साफ़ कर लेंगे क्यूंकि जब हम अगली बार बेसन छान्ने जाये तो इसमें अटके ना अब हम एसे ही सारा बूंदी छान लेंगे |
Motichoor ladoo recipe Step 11. अब एक कढाई या पतीला लेंगे इसमें 1 किलो चीनी और लगभग 700ml पानी 2 चम्मच केसर फ़ूड कलर 1 चम्मच गुलाब जल 1 चम्मच हरी इलाइची का पाउडर 2 चुटकी खाने वाला कपूर डाल कर इसे अच्छे से मिला लेंगे और इसकी पतली चासनी बना लेंगे हमें इसे गाढ़ा नहीं बनाना है बस एक उबाल ला कर पतला ही बनाना है |
Step 12. अब हमारी चीनी इसमें एकदम घुल गयी है तो हम गैस को बंद कर लेंगे और इसमें तुरंत ही बूंदी को डाल कर अच्छे से मिला लेंगे अब हम इसे दुबारा गैस को ऑन कर लेंगे मीडियम आंच पर और हम इसे पकाएंगे जब तक चासनी बूंदी में अच्छी तरह से सुख ना जाये अब जब हमारा चासनी एकदम सुख गया है तो हम गैस को बंद कर देंगे |
Motichoor ladoo recipe Step 13. अब इसमें 2 चम्मच शहद थोड़ा काजू छोटा-छोटा काट कर खरबूजे का बिज इसमे मिला लेंगे और इसे ठंडा होने के लिए रख देंगे कुछ देर के लिए ये जब एकदम ठंडा हो जाए तभी हम इसका गोल-गोल लड्डू बनायेंगे क्युकी ये बहोत ही गर्म होगा और आप के हाथ जल जायेंगे आप लड्डू भी नहीं बना पाएंगे |
Step 14. इसे ठंडा होने में थोड़ा ज्यादा टाइम लगता है मगर आप इन्तेजार करे अब जब ये ठंडा हो चूका है हम इसका गोल-गोल लड्डू बनायेंगे अपने अनुसार जिस साइज़ का आप को बनाना है बना ले और इसके ऊपर खरबूजे का बिज और काजू चिपका दें जिस्से दिखने में और भी सुन्दर लगेंगे अब हमारा हलवाई स्टाइल मोतीचूर का लड्डू एकदम तैयार है |
हम आशा करते है की आप को हमारी Motichoor ladoo recipe पसंद आई होगी |
Read : Rasmalai recipe in hindi