Rasgulla recipe in hindi : दोस्तों आज हम बनायेंगे रसगुल्ले एकदम हलवाई स्टाइल स्पोंजी और फुले-फुले एकदम आसान तरीके से जैसा आप बाहर मार्केट में खाते है नमस्कार आदाब सस्त्रिकाल दोस्तों आप हमेशा खुश रहे और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे तरक्की पाते रहे आज हम अलग तरीके से और बहोत ही स्वादिष्ट Rasgulla बनायेंगे जो सभी को बहोत ही पसंद आयेगी आईये आप को बताते है Rasgulla recipe in hindi में |
Rasgulalla ये बंगाल की सबसे प्रसिद्द मिठाई है जो पुरे भारत में भी बहोत ही प्रसिद्द है और इसे बहोत ही पसंद किया जाता है क्यूंकि ये बहोत ही मुलायम स्पौंजी और चासनी में डूबे छेने बहोत ही टेस्टी होते है और आप को बहोत ही आसानी से मिठाई के दुकान में मिल जाते है |
आप इसे अपने घर में भी बहोत ही आसानी से बना सकते है क्यूंकि इसे बनाने में कोई झंझट नहीं है बस कुछ ही step को फॉलो कर के आप अपने घर स्वादिष्ट रसगुल्ला बना सकते है और इसमें बहोत ही कम सामग्री का इस्तेमाल होता है जो बहोत ही आसानी से आप के घर में मिल जायेगा ज्यादा तर इसे पार्टीस और शादियों में भी सर्व किया जाता है अब हम आप को बताते है step by step Rasgulla recipe in hindi में |
Rasgulla recipe ingredients in hindi – रसगुल्ला बनाने की सामग्री
- दूध = 1 – 1 1/2 लीटर
- निम्बू = 2 या 2 चम्मच वाइट विनेगर
- मैदा = 2 चम्मच
- चीनी = 500 ग्राम
- हरी इलाइची = 2-3
- केवड़ा जल = 1 चम्मच
- पानी
Rasgulla recipe in hindi step by step – रसगुल्ला बनाने की विधि
Rasgulla recipe in hindi Step 1. सबसे पहले हम एक बड़ा पतीला या कढाई लेंगे हम इसमें 1-1½ दूध डाल लेंगे और हम इसे गैस पर तेज आंच कर के रख देंगे |
Step 2. रसगुल्ला बनाने के लिए हम गाय का दूध का इस्तेमाल करेंगे भैस के दूध का रसगुल्ला अच्छा नहीं बनता है तो याद रहे सफ़ेद रसगुल्ला बनाने के लिए हमेशा गाय के दूध का ही इस्तेमाल करेंगे |
Rasgulla recipe in hindi Step 3. अब गैस पर दूध चढ़ाते ही हमें इसे लगातार चलाते रहना है और इसे हम अच्छे से उबाल लेंगे और लगातार चलाते रहेंगे अब जैसे ही दूध अच्छे से उबल जाये हम गैस को बंद कर देंगे और दूध को 5-6 मिनट ठंडा कर लेंगे |
Step 4. अब दूध को ठंडा करते वक़्त भी हमें इसे लगातार चलाते रहना है और हम इसे ठंडा करते वक़्त ही किसी छोटी सी कटोरी में 2 निम्बू का रस निकाल लेंगे और इसे किसी कपड़े या छन्नी से छान लेंगे अब हम निम्बू के रस में 6-7 चम्मच पानी डाल कर मिला लेंगे |
Rasgulla recipe in hindi Step 5. अब 5-6 मिनट के बाद जब दूध हल्का ठंडा हो जाये हम इसमें थोड़ा-थोड़ा कर के ऊपर से निम्बू रस डालेंगे और दूध को चलाते जायेंगे याद रहे हमें निम्बू के रस को थोड़ा-थोड़ा कर के ही डालना है एक ही बार नहीं डाल देना है |
Step 6. आप चाहे तो निम्बू के रस की जगह 2 चम्मच वाइट विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते है और हा आप जब भी निम्बू का रस या विनेगर डाले इतना याद रखे की इसमें पहले पानी मिला कर ही दूध में डाले |
Rasgulla recipe in hindi Step 7. अब जब हमने इसमें निम्बू का रस डाल कर लगातार चला लिया है जिस्से ये एकदम अच्छे से फट गया है पानी अलग और छेना अलग |
Step 8. अब हम इसको छानेंगे एक बड़ा सा पतीला लेंगे इसके ऊपर छन्नी रख लेंगे और इसके ऊपर साफ़ कॉटन का कपड़ा बिछा लेंगे कपड़ा लगाने से छेना एकदम अच्छे से छन जाता है तो हम कॉटन या हल्का जाली वाला कपड़ा लगा कर छेने को छान लेंगे |
Rasgulla recipe in hindi Step 9. अब जैसे ही हम कपड़े के ऊपर छेने हो डाल कर छान लेंगे तो अब हम कपड़े को चारो तरफ से उठा कर इसे हल्के हाथ से दबा कर और घुमा-घुमा इसमें का पानी अच्छे से निकाल लेंगे याद रहे हमें इसका पानी एकदम अच्छे से निकाल लेना है |
Step 10. अब हम कपड़े को खोल लेंगे और छेने को साफ़ पानी से 2-3 बार धुलेंगे और अब हम कपड़े को हल्के हाथों से दबा कर पानी को अच्छे से निकाल लेंगे अब हम 20-25 मिनट तक कहीं पर भी लटका कर रख देंगे जिस्से इसका पानी अच्छे से निकल जाये |
Rasgulla recipe in hindi 11. अब हम किसी बर्तन में छेने को निकाल लेंगे और इसे हल्के हाथो से मसलेंगे जो ये दानेदार छेना है इसे हल्के हाथो से मसल कर हम इसे सॉफ्ट कर लेंगे अब हम इसमें 2 चम्मच मैदा मिला लेंगे और इसे हल्के हाथो से ही इसे गुथेंगे मैदा मिलाने से इसकी बाइंडिंग अच्छी बनती है |
Step 12. अब इसे अच्छे से गुथ लेंगे जिस्से इसमें थोड़ा सा भी दानेदार न रह जाये और हा हमें इसे करने में लगभग 6-7 मिनट लग जायेंगे और हमें इसे हल्के हाथो से ही करना है हमने यहाँ पर मैदे का इस्तेमाल किया है आप चाहे तो अरारोट या कॉर्न फ्लौर का भी इस्तेमाल कर सकते है |
Rasgulla recipe in hindi Step 13. अब हम इसके छोटे-छोटे गोल-गोल लोई बना लेंगे इसे हमें अच्छे से बनाना है की इसमें कोई भी (cracks) दरार न हो नहीं तो चासनी में पकाते ये वक़्त फट जाते है इसे हमें ज्यादा बड़ा नहीं बनाना है क्यों की ये बाद में फूलते है और अपनी साइज़ से डबल हो जाते है |
Step 14. अब हम एक पतीला लेंगे इसमें 500 ग्राम चीनी 1 लीटर पानी और 2-3 हरी इलाइची डाल लेंगे और इसे तेज आंच पर अच्छे से उबाल लेंगे चासनी को कभी भी हम ज्यादा गाढ़ा नहीं बनायेंगे ज्यादा गाढ़ा चासनी होने से ये रसगुल्ले के अन्दर तक नहीं पहुच पाती है |
Rasgulla recipe in hindi Step 15. हम चासनी हल्का पतला ही बनायेंगे और चासनी बनाते वक़्त हम इसे बिच-बिच में चलाते रहेंगे अब जब चीनी एकदम घुल चुकी हो और पानी एकदम उबल रहा हो तब हम इसमें एक-एक कर के सारे रसगुल्ले डालेंगे याद रहे हम एक-एक कर के ही रसगुल्ले डालेंगे सारे एक ही बार में नहीं डाल देंगे |
Step 16. इसे तेज आंच पर ही हम ढक्कन से आधा ढक कर 5 मिनट पकाएंगे अब 5 मिनट बाद इसे खोलेंगे और रसगुल्लों को कलछुल से पलट लेंगे हल्के हाथों से ज्यादा दबायेंगे नहीं अब हम इसे ढक्कन से आधा ढक कर 5 मिनट फिर पकाएंगे |
Rasgulla recipe in hindi Step 17. अब हम इसमें 1/2 कप गर्म पानी थोड़ा-थोड़ा कर के डाल लेंगे और इसे ढक्कन से आधा ढक कर 5-6 मिनट और पका लेंगे अब हम इसे किसी बर्तन में पटल लेंगे और 1 चम्मच केवड़ा डाल लेंगे और मिला लेंगे केवड़ा जल ऑप्शनल है आप चाहे तो डाले या ना डाले आप की इच्छा |
Step 18. अब हम इसे 5-6 घंटे के लिए रख देंगे जिस्से चासनी अन्दर तक पहुच जाता है अब हमारा रसगुल्ला एकदम तैयार है |
हमें आशा है की अप सभी को हमारी Rasgulla recipe in hindi में पसंद आई होगी अगर आप सभी को हमारी ये रेसिपी पसंद आई है तो आप से घर में एक बार जरुर बनाये |