Rasmalai recipe in hindi : दोस्तों आज हम बनायेंगे Rasmalai एकदम हलवाई की तरह रस से भरी एकदम आसान तरीके से जैसा आप बाहर मिठाई की दुकानों में खाते है नमस्कार आदाब सस्त्रिकाल दोस्तों आप हमेशा खुश रहे और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे तरक्की पाते रहे आज हम अलग तरीके से और बहोत ही स्वादिष्ट Rasmalai बनायेंगे जो सभी को बहोत ही पसंद आयेगी आईये आप को बताते है step by step Rasmalai recipe in hindi में |
रसमलाई बंगाल की सबसे प्रसिद्द मिठाइयों में से एक है जिसे पुरे भारत में भी लोग बहोत पसंद करते है और बड़े ही चाव से खाते है जो दूध की रबड़ी में डूबी हुई रस से भरी एकदम स्वादिस्ट मिठाई होती है इसे बनाना बहोत ही आसान है और इसमें कुछ ही इंग्रेडीऐन्ट्स का इस्तेमाल होता है जो आप के घर में बहोत ही आसानी से मिल जाएगी |
Rasmalai recipe ingredients in hindi – रसमलाई बनाने की सामग्री
- दूध = 2 लीटर
- निम्बू = 1
- मैदा = 1/2 चम्मच
- चीनी = 500 ग्राम
- केसर = 8-10
- हरी इलाइची पाउडर = 1 चम्मच
- गुलाब जल = 1 चम्मच
- केसर कलर = 1 चुटकी
- बादाम काजू पिस्ता जो भी आप को ड्राई फ्रूट पसंद हो
Rasmalai recipe in hindi step by step – रसमलाई बनाने की विधि
Rasmalai recipe in hindi Step 1. सबसे पहले हम 1 लीटर भैस का गाढ़ा दूध लेंगे इसे अच्छे से बिच-बिच में चला कर उबाल लेंगे आप चाहे तो बाहर का पैकेट वाला गाढ़ा दूध का भी इस्तेमाल कर सकते है|
Step 2. अब हम दूध को थोड़ा सा ठंडा कर लेंगे और हम 1 बड़ा निम्बू लेंगे इसे निचोड़ लेंगे और इसमें 2-3 चम्मच पानी डाल लेंगे और अच्छे से मिला लेंगे अब हम नीबू के रस को छान लेंगे किसी कपड़े या छन्नी से जिस्से इसका रेशा अलग हो जाये नहीं तो निम्बू का रेशा पड़ने से छेना ख़राब हो जायेगा |
Rasmalai recipe in hindi Step 3. अब हम निम्बू के रस को थोड़ा-थोड़ा कर के दूध में डालेंगे और इसे लगातार चलाते जायेंगे अब कुछ देर में देखेंगे हमारा दूध एकदम अच्छे से फट चूका है छेना अलग और इसका पानी अलग |
Step 4. अब हम एक पतीला या कोई बड़ा सा बर्तन लेंगे इस पर बड़ा छन्नी रख देंगे उसके ऊपर कोई पतला कपड़ा बिछा लेंगे जिस्से छेना एकदम अच्छे से छन जाये |
Rasmalai recipe in hindi Step 5. अब हम इसके ऊपर से छेने को डालेंगे और छान लेंगे अब हम इसके चारो तरफ से कपड़े को उठाएंगे और एकदम अच्छे से इसे निचोड़ लेंगे जिस्से इसका पानी पूरा निकल जाये |
Step 6. अब हम छेने को फ्रीज़ के ठन्डे पानी से 2-3 बार अच्छे से धुल लेंगे और फिर से इसे अच्छे से निचोड़ कर सारा पानी निकाल देंगे और इसे किसी जगह टांग कर 15-20 मिनट लटका कर रख देंगे जिस्से इसका बचा हुआ पानी भी निकल जाये |
Rasmalai recipe in hindi Step 7. अब हम इसे किसी प्लेट में निकाल लेंगे और इसे हल्के हाथों से मसलेंगे लगभग 5-6 मिनट तक हमें इसे एकदम सॉफ्ट करना है मक्खन की तरह अब हम इसमें 1/2 चम्मच मैदा डाल लेंगे आप चाहे तो इसमें कॉर्न फ्लौर भी डाल सकते है |
Step 8. अब उम इसे फिर से हल्के हाथो से मसल कर मैदे को अच्छे से मिला लेंगे अब हम इसके छोटे-छोटे पेडे बना लेंगे याद रहे हमें छोटे-छोटे पेडे ही बनायेंगे क्युकी जब हम इसे चासनी में पकाएंगे तो अपने साइज़ का डबल हो जायेंगे |
Rasmalai recipe in hindi Step 9. अब हम चासनी बनायेंगे एक कढाई लेंगे इसमें 400 ग्राम चीनी और 1½ लीटर पानी डाल देंगे और गैस को ऑन कर लेंगे और आंच को मीडियम पर कर लेंगे हम इसे उबाल लेंगे ज्यादा पकाएंगे नहीं ज्यादा पकाने से ये गाढ़ा हो जायेगा जिस्से छेने के अन्दर तक चासनी नहीं पहुच पायेगा तो हमें इसे पतला ही रखना है ज्यादा नहीं पकाना है बस एक उबाल लाना है |
Step 10. अब हम एक-एक कर के सारे छेने को डाल देंगे और इसे ढक कर 10 मिनट पका लेंगे अब हम सारे छेनो को पलट देंगे और दुसरे तरफ से भी पका लेंगे अब 5 मिनट बाद गैस को ऑफ कर देंगे क्युकी हमारा छेना पूरी तरह से पक चूका है अब हम इसे 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ देंगे कढाई में अब 10 मिनट बाद हम सारे छेनो को चासनी के साथ किसी बर्तन में निकाल कर फ्रीज़ में रख देंगे |
Rasmalai recipe in hindi Step 11. अब हम रबड़ी बनायेंगे एक कढाई लेंगे इसमें 1 लीटर दूध डाल लेंगे और गैस की आंच को तेज कर लेंगे और दूध को एक उबाल आने तक पका लेंगे |
Step 12. अब हम गैस की आंच को मीडियम पर कर लेंगे और इसमें से 4-5 चम्मच दूध किसी कटोरी में निकाल लेंगे जिसमे हम 8-10 केसर को भिगा लेंगे |
Rasmalai recipe in hindi Step 13. अब हम इसमें 100 ग्राम चीनी डाल लेंगे और दूध को पकाएंगे और इसे गाढ़ा करेंगे हमें इसे ज्यादा गाढ़ा भी नहीं करना है ज्यादा गाढ़ा करने से छेनो के अन्दर तक रबड़ी नहीं पहुच पायेगी तो हमें इसे थोड़ा ही गाढ़ा करना है |
Step 14. अब हमने जो केसर भिगोया था 1 चम्मच हरी इलाइची का पाउडर काजू पिस्ता बादाम आप को जो ड्राई फ्रूट पसंद है वो डाल लेंगे 1 चम्मच गुलाब जल 1 चुटकी केसर वाला कलर डाल लेंगे और दूध को थोड़ा गाढ़ा पका लेंगे केसर का कलर और गुलाब जल दोनों ऑप्शनल है आप चाहे तो डाले या न डाले ये आप की पसंद है मगर ये दोनों डालने से छेना और भी बढ़िया बनता है |
Rasmalai recipe in hindi Step 15. अब हम गैस को ऑफ कर देंगे और रबड़ी को थोड़ा ठंडा कर लेंगे अब हम छेनों को भी फ्रिज में से निकाल लेंगे और इसे हल्के हाथो से दबा-दबा कर चासनी में से निकाल कर रबड़ी में डाल लेंगे |
Step 16. अब हम इसे 4-5 घंटे तक फ्रीज़ में या एसे ही बाहर ढक कर रख देंगे जिस्से रबड़ी इसके अन्दर तक पहुच जाये अब हम इसे सर्व करेंगे हमारी Rasmalai recipe in hindi एकदम तैयार है |
Read : Rasgulla recipe in hindi