Rava idli recipe : नमस्कार आदाब सस्त्रिकाल दोस्तों आप हमेशा खुश रहे और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे तरक्की पाते रहे दोस्तों आज हम बनायेंगे Rava idli अलग तरीके से और बहोत ही स्वादिष्ट बनायेंगे जो सभी को बहोत ही पसंद आयेगी आईये आप को बताते है Rava idli recipe में |
वैसे तो इडली कई तरीके से बनती है मगर आज हम आप को Rava idli बनाना बताएँगे जो की साऊथ इंडिया की फेवरेट डिश में से एक है और इसे पुरे भारत में भी बहोत पसंद किया जाता है क्यूंकि की बहोत ही टेस्टी होता है |
आप इसे सुबह नाश्ते में सर्व कर सकते है क्यूंकि इसे बनाना बहोत ही आसान है और सुबह-सुबह हेल्दी नाश्ता आप का पूरा दिन खुबसूरत बना देता है और इसमें ज्यादा तेल मसाले का भी इस्तेमाल भी नहीं होता है दोस्तों आप सभी को बताते है step by step Rava idli recipe |
Rava idli recipe ingredients – रवा इडली बनाने की सामग्री
- देशी घी = 3-4 चम्मच
- राई = 1 चम्मच
- जीरा = 1 चम्मच
- गोटा सफ़ेद उड़द दाल = 1 चम्मच
- चना दाल = 1 चम्मच
- हिंग = 1/2 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च = 1
- गाजर = 1
- लाल खड़ी मिर्च = 1
- कढ़ी पत्ता = 7-8
- अदरक = 1 इंच
- काजू = 8-10
- सूजी = 1 कप
- दही = 1 और 1/2 कप
- निम्बू का रस = 1 चम्मच
- मीठा सोडा = 1/4 चम्मच
Rava idli recipe step by step – रवा इडली बनाने की विधि
Rava idli recipe Step 1. सबसे पहले हम एक फ्राई पैन या कढाई लेंगे इसे गर्म कर लेंगे अब हम इसमें 3-4 चम्मच देशी घी या तेल डाल लेंगे और गर्म कर लेंगे |
Step 2. अब हम इसमें 1 चम्मच राई 1 चम्मच जीरा डाल कर हल्का सा चटका लेंगे |
Rava idli recipe Step 3. अब हम इसमें 1 चम्मच सफ़ेद गोटा उरद दाल 1 चम्मच चना दाल 1/4 चम्मच हिंग 1 हरी मिर्च 1 छोटा गाजर कद्दू कस किया हुआ 1 लाल खड़ी मिर्च 7-8 कड़ी पत्ता 1 इंच अदरक बारीक़ कटा हुआ 8-9 काजू तोड़ कर स्वाद अनुसार नमक डाल लेंगे और इसे 2-3 मिनट धीमी आंच पर इसे भुन लेंगे |
Step 4. अब हम इसमें 1 कप सूजी डाल लेंगे और धीमी आंच पर ही इसे भी 4-5 मिनट भुन लेंगे इसे हमें ब्राउन नहीं करना है हल्का भूनना है अब इसे किसी बर्तन में रख लेंगे और ठंडा कर लेंगे |
Rava idli recipe Step 5. अब हम इसमें 1 कप दही 1 चम्मच निम्बू का रस और थोड़ा सा पानी डाल कर एकदम अच्छे से मिला लेंगे और इसे 25-30 मिनट ढक कर रख देंगे |
Step 6. अब हम इडली बनाने का बर्तन लेंगे इसमें पानी भर कर अच्छे से उबाल लेंगे और हम इसका स्टैंड लेंगे और सारे खानों में तेल लगा लेंगे |
Rava idli recipe Step 7. अब हम इडली का बैटर लेंगे इसमें 1/2 कप खट्टी दही 1/4 चम्मच हिंग 1/4 चम्मच खाने वाला मीठा सोडा और थोड़ा सा पानी डाल कर अच्छे से मिला लेंगे इसे हमें न ही ज्यादा पतला और न ही ज्यादा गाढ़ा बनाना है |
Step 8. अब हम इडली बर्तन के स्टैंड को लेंगे इसमें पहले सारे खाने में एक-एक काजू और कद्दू कस किया हुआ गाजर थोड़ा-थोड़ा डाल लेंगे अब इसके ऊपर हम इडली के बैटर को डाल लेंगे |
Rava idli recipe Step 9. अब इसके ऊपर भी एक-एक काजू और थोड़ा-थोड़ा गाजर डाल लेंगे स्टैंड में बैटर डालते वक़्त आप काजू या कद्दू कस किया हुआ गाजर डाले या ना डाले ये आप की पसंद है |
Step 10. अब हम स्टैंड को उठा कर बर्तन में रख देंगे जिसमे हम पानी को गर्म कर रहे है अब हम इसे ढक कर 15 मिनट तक तेज आंच पर इसे पकाएंगे अब 15 मिनट बाद हम इसे बर्तन में से निकाल लेंगे और ठंडा कर लेंगे |
Rava idli recipe Step 11. अब चम्मच से एक-एक कर के निकाल लेंगे अब हमारा रवा इडली एकदम तैयार है आप इसे सांभर नारियल की चटनी मूंगफली की चटनी तिल की चटनी जिससे जिससे आप की पसंद उससे सर्व करेंगे ये एकदम स्वाद से भरी है खाने वाले आप की तारीफ करते नहीं थकेंगे |
हमें आशा है की आप सभी को हमारी ये Rava idli recipe पसंद आई होगी अगर आप सभी को हमारी ये रेसिपी पसंद आई है तो आप इस रेसिपी को फॉलो करे और आसानी से अपने घर में रवा इडली बनाये क्यूंकि हमने इसे एकदम साऊथ स्टाइल आप को ये रेसिपी बताई जो भी इसे खायेगा उसे यकीन नहीं होगा की इसे आप ने बनाया है या साऊथ से मंगाया है |
Tag : Idli recipe in hindi