Recipe of thekua : दोस्तों आज हम बनायेंगे खस्ता जिसे हम ठेकुआ भी कहते है इसे हम एकदम खस्ता और लजीज बनायेंगे ये ज्यादा तर छठ पूजा में भी बनता है नमस्कार आदाब सस्त्रिकाल दोस्तों आप हमेशा खुश रहे और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे तरक्की पाते रहे दोस्तों आज हम अलग तरीके से और बहोत ही स्वादिष्ट और लजीज़ thekua बनायेंगे जो सभी को बहोत ही पसंद आयेगी आईये आप सभी को बताते है Recipe of thekua वो भी एकदम आसान तरीके से step by step |
Thekua बिहार की सबसे प्रसिद्द मिठाइयों में से एक है जिसे स्नेक्स के तौर पर यूज़ किया जाता है इसे लोग ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते है जिसे बिस्किट और कुकीज़ की जगह पर लोग इसे खाना ज्यादा पसंद करते है इसे बिहार में छठ पूजा के वक़्त वहाँ के लोग प्रसाद के तौर पर बनाते है जो की अब धीरे-धीरे कर के पुरे भारत में भी बहोत प्रसिद्द हो चूका है आप भी हमारी इस Recipe of thekua को step by step फॉलो करे और अपने घर में भी बनाये |
Recipe of thekua ingredients – ठेकुआ बनाने की सामग्री
- आटा = 1 किलो
- मैदा = 500 ग्राम
- सूजी (रवा) = 500 ग्राम
- नारियल = 100 ग्राम
- इलाइची = 10
- सौंफ = 2 चम्मच
- लौंग = 1 चम्मच
- चिरौंजी = 100 ग्राम
- किसमिस = 100 ग्राम
- गुड़ = 100 ग्राम
- देशी घी = 250 ग्राम
- दूध = 500 ml
- पीसी हुई चीनी = 500 ग्राम
Recipe of thekua step by step – ठेकुआ कैसे बनाये
Recipe of thekua Step 1. सबसे पहले हम 1 किलो आटा 500 ग्राम मैदा और 500 ग्राम सूजी लेंगे और इन तीनो को छन्नी से छान लेंगे अब हम इन तीनो को एक बड़े से बर्तन में डाल कर अच्छे से मिला लेंगे हमने इसमें सूजी इसलिए मिलाया है क्यूनी इससे ठेकुआ बहोत ही खस्ता और कुरकुरा बनता है तो आप भी इसमें सूजी जरुर मिलाये |
Step 2. अब हम इसमें 100 ग्राम सुखा नरियाल एकदम बारीक़ कटा हुआ 10 इलाइची दरदरा कुटा हुआ 2 चम्मच सौंफ 1 चम्मच लौंग 100 ग्राम चिरौंजी 100 ग्राम किसमिस 100 ग्राम गुड़ अपने हाथो से इसे एकदम मसल लेंगे 250 ग्राम देशी घी डाल कर अच्छे से इसका मोईन लगायेंगे हम इसे मिला लेंगे ज्यादा गुथना नहीं है |
Recipe of thekua Step 3. अब हम 500ml गर्म दूध लेंगे इसमें 500 ग्राम पिसा हुआ चीनी डाल लेंगे और इसे अच्छे से मिला लेंगे और चीनी को गला लेंगे आप अपने हिसाब से चीनी कम या ज्यादा डाल सकते है और अब दूध को ठंडा कर लेंगे दूध ठंडा होने के बाद ही हम इसमें डालेंगे |
Step 4. अब हम दूध को आटे में थोड़ा-थोड़ा डाल कर गुथेंगे हमें दूध को पूरा एक ही बार नहीं डालना है थोड़ा-थोड़ा कर के ही डालना है और हम इसे एकदम कड़ा गुथेंगे मुलायम नहीं क्यूंकि कड़ा गुथने से ये एकदम खस्ता बनता है |
Recipe of thekua Step 5. अब बस ये लड्डू की तरह गोल-गोल बंध जाये अब हमारा आटा एकदम तैयार है हम इसे तुरंत छोटा-छोटा लोई की तरह गोल-गोल बना लेंगे आप चाहे तो बड़ा भी बना सकते है मगर हम तो यही कहेंगे की आप छोटा-छोटा ही बनाये जिससे ये तेल में बहोत ही अच्छा छनता है |
Step 6. अब हम इसे Thekua बनाने वाली लकड़ी के फ्रेम पर रख कर अपने हाथ से दबाते जायेंगे हमें इसे ज्यादा ना ही तो पतला बनाना है और ना ही मोटा आप चाहे तो फ्रेम पर बनाये या ना बनाये ये आप की पसंद है इसे फ्रेम पर बनाने से बस अच्छा सा डिजाईन बनता है और कुछ नहीं |
Recipe of thekua Step 7. आप चाहे तो इसे छोटी सी कटोरी से काट-काट कर के भी बना सकते है या तो इसे सिर्फ अपने हाथो से दबा-दबा कर भी बना सकते है इसे लकड़ी के फ्रेम पर बनाना ही कोई जरुरी नहीं है |
Step 8. अब हम एक कढाई लेंगे इसे गर्म कर लेंगे अब हम इसमें देशी घी डाल लेंगे लगभग आधा कढाई आप चाहे तो रिफ़ाइन्ड तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है इससे भी खस्ता बहोत अच्छा बनता है हमने यहाँ पर देशी घी का इस्तमाल किया है |
Recipe of thekua Step 9. अब हम घी को ज्यादा गर्म नहीं करेंगे इसे हम मीडियम गर्म करेंगे और गैस को भी अब मीडियम पर कर लेंगे अब हम इसमें thekua को डालेंगे और इसे तलेंगे दोनों तरफ पलट-पलट कर अच्छी तरीके से गोल्डन ब्राउन कलर में |
Step 10. अब हम इसी तरह सारा thekua तल लेंगे हो सके तो बाद में आप एक से दो बार thekua तलने के बाद गैस को एकदम धीमा कर के ही सारे thekua को तल ले इस्से ये पूरा अन्दर तक एकदम अच्छे तरीके से पक जाता है अब हमारा सारा thekua एकदम तैयार है इसे आप घर में कई दिनों तक रख कर खा सकते है है ये जल्दी ख़राब नहीं होता |
अब हम आशा करते है की आप को हमारा ये Recipe of thekua पसंद आया होगा क्यूंकि हमने आप को step by step और बड़े ही आसान तरीके और जल्दी बन्ने वाली इसकी रेसिपी बताई है अगर आप को हमारी ये रेसिपी पसंद आती है तो अपने भी घर में हमारे द्वारा बताई गयी इस recipe को फॉलो कर के thekua बनाये और सभी को खिलाये जो की एकदम खस्ता और लाजवाब बनेगी |
Read : Khir recipe in hindi