Samosa recipe in hindi : दोस्तों आज हम बनायेंगे samosa एकदम ढाबे और रेस्टोरेंट स्टाइल नमस्कार आदाब सस्त्रिकाल दोस्तों आप हमेशा खुश रहे और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे तरक्की पाते रहे दोस्तों आज हम अलग तरीके से और बहोत ही स्वादिष्ट samosa बनायेंगे जो सभी को बहोत ही पसंद आयेगी आईये आप को बताते है Samosa recipe in hindi में |
समोसा भारत का एक बहोत ही फेमस स्ट्रीट फ़ूड है जिसे देश तो क्या विदेशो में भी पसंद किया जाता है इसे बनाना बहोत ही आसान है अगर कभी आप के घर आचानक मेहमान आ जाये तो आप इसे चाय के साथ सर्व कर सकते है |
बच्चे बूढ़े हो या जवान ये सभी को पसंद आती है इसे आप अपने मन पसंद चटनी और चाय के साथ खाए हमारी रेसिपी को फॉलो कर के एकदम खस्ता और जबरदस्त समोसा तो हम आप सभी को बताते है Samosa recipe in hindi में |
Samosa recipe ingredients in hindi – समोसा बनाने की सामग्री
- मैदा = 250 ग्राम
- अज्वैन = 1 चम्मच
- डालडा घी = 80-90 ml
- आलू = 4-5
- तेल = 4-5 बड़ा चम्मच और समोसों को को तलने के लिए भी
- जीरा = 1 चम्मच
- सौंफ = 1 चम्मच
- अदरक = 1 चम्मच बारीक़ कटा हुआ
- धनिया पाउडर = 1 चम्मच
- मूंगफली = 1/4 कप
- हरा मटर = 1/4 कप
- लाल मीर्च पाउडर = 1 चम्मच
- गरम मसाला = 1/2 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर = 1/2 चम्मच
- आमचूर पाउडर = 1/4 चम्मच
- नमक स्वाद अनुसार
Samosa recipe in hindi step by step – समोसा बनाने की विधि
Samosa recipe in hindi Step 1. सबसे पहले हम 250 ग्राम मैदा लेंगे इसमें 1/2 चम्मच नमक 1/2 चम्मच अज्वैन 80-90ml डालडा घी डाल कर अच्छे से मिला लेंगे और मुट्ठी में इसे ले कर दबा कर देख लेंगे ये बंधने लगेगा जिससे हमारा समोसा बहोत ही खस्ता बनेगा |
Step 2. अब हम थोड़ा पानी लेंगे और इसे थोड़ा-थोड़ा डाल कर मैदे को गुथते जायेंगे हम इसमें ज्यादा पानी नही डालेंगे इसे हम टाईट ही गुथेंगे जिस्से समोसा बहोत ही खस्ता बनता है |
Samosa recipe in hindi Step 3. अब हम 4-5 मीडियम आलू लेंगे इसे उबाल लेंगे फिर छिल लेंगे और इसे छोटा-छोटा काट लेंगे |
Step 4. अब हम कढाई लेंगे इसे गर्म कर लेंगे और हम इसमें 4-5 बड़े चम्मच तेल डाल लेंगे और इसे अच्छे से गर्म कर लेंगे |
Samosa recipe in hindi Step 5. अब हम इसमें 1 चम्मच जिरा डाल लेंगे और 1 मिनट भुन लेंगे और अब हम इसमें 1 चम्मच सौंफ 1 चम्मच अदरक एकदम बारीक़ कटा हुआ 1 चम्मच धनिया पाउडर 1/4 कप मूंगफली 1/4 कप उबला हुआ हरा मटर डाल कर 2 मिनट भुन लेंगे |
Step 6. अब हम इसमें 1/2 चम्मच अज्वैन और जो आलू उबाला था वो डालकर इसे अच्छे से मिला लेंगे और 2 मिनट पका लेंगे अब हम इसमें 1 चम्म्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच गरम मसाला 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच आमचूर पाउडर नमक स्वाद अनुसार डाल कर 2-3 मिनट पका लेंगे अब हमारा आलू का मसाला एकदम तैयार है |
Samosa recipe in hindi Step 7. अब हमने मैदा गुथा था वो लेंगे और इसे लम्बा-लम्बा बेल लेंगे और बिच में से काट लेंगे और हम इसमें से एक कटा हुआ भाग उठा लेंगे और जिस तरफ से हमने इसे काटा है उश्के अन्दर की तरफ पानी लगाकर दोनों तरफ से फोल्ड कर के चिपका लेंगे और कोन जैसा बना लेंगे पानी लगाने से ये खुलता नहीं है |
Step 8. अब हम इसे उल्टा कर लेंगे और इसमें आलू के मसाले को आधा तक भर देंगे अब हम इसे निचे की तरफ से भी अन्दर से पानी लगा कर अच्छे से दबा लेंगे जिससे ये तलते वक़्त खुलेगा नही एसे ही हम सारे समोसों को तैयार कर लेंगे |
Samosa recipe in hindi Step9. अब हम कढाई लेंगे इसे गर्म कर लेंगे अब हम इसमें आधा कढाई तक तेल डाल लेंगे और मीडियम आंच पर ही तेल को गर्म कर लेंगे तेल हमारा ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए ज्यादा गर्म होने से समोसा बाहर से तो पक जायेगा मगर अन्दर से कच्चा ही रह जायेगा तो हमें तेल को ज्यादा गर्म नहीं करना है मीडियम ही गर्म करना है |
Step 10. अब हम इसमें समोसों को डाल देंगे और बिच-बिच में इसे पलट-पलट कर पकाते जायेंगे जैसे ही हमें लगे की समोसे सिकने लगे है हम गैस की आंच को तेज कर लेंगे और 5-7 मिनट तक तेज आंच पर इसे और पका लेंगे अब हमारे समोसे एकदम तैयार है हम इसे तेल में से छान कर निकाल लेंगे और इसे अपने पसंद की तीखी या मीठी चटनी के साथ इसे सर्व करेंगे जो सभी को बहोत ही पसंद आयेगी |
हम आशा करते है की आप सभी को हमारी Samosa recipe in hindi में पसंद आई होगी क्यूंकि हमने इसे आप को सबसे बेहतरीन और आसान तरीके से बताने कोशिश की है अगर आप को हमारी रेसिपी पसंद आई है तो इसे एक बार घर में जरुर बनाये और सभी को खिलाये |