Sarson ka saag recipe : दोस्तों आज हम बनायेगे सर्दियों का मशहूर डिश सरसों का साग एकदम पंजाबी स्टाइल जिसे खा कर लोग सिर्फ आप की तारीफ पे तारीफ करेंगे आप इस डिश को एक बार जरूर ट्राय करे ये एकदम फटाफट से तैयार हो जाएगी बहोत ही आसानी से इस रेसिपी में कोई ज्यादा झिकझिक नहीं है नमस्कार आदाब सस्त्रिकाल दोस्तों आप हमेशा खुश रहे और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे तरक्की पाते रहे दोस्तों क्यूंकि हमारे जीवन का एक बड़ा हिस्सा खुसी है और हमें हमेशा खुश रहना चाहिए |
ये सर्दियों के समय में बनाये जाने वाली सबसे मशहूर सब्जी है जिसे मक्के की रोटी और लस्सी के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है दोस्तों अब आप को step by step बताते है Sarson ka saag recipe |
Sarson ka saag recipe ingredients – सरसों का साग बनाने की सामग्री
- सरसों का साग = 1.500 किलो
- चने का साग = 250 ग्राम
- बथुआ का साग = 250 ग्राम
- शलजम = 1
- हरी मिर्च = 3-4
- लहसुन = 11-12 कली
- अदरक = 2 इंच
- मक्खन = 4-5
- हल्दी पाउडर = 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर = 1/4 चम्मच
- बेसन = 2 चम्मच
- देशी घी = 4-5 चम्मच
- हिंग = 1/4 छोटा चम्मच
- जीरा = 1/4 चम्मच
- लाल खड़ी मिर्च = 2
- प्याज = 1
- टमाटर = 1
- नमक स्वाद अनुसार
Sarson ka saag recipe step by step – सरसों का साग बनाने की विधि
Sarson ka saag recipe Step 1. दोस्तों सबसे पहले हम 1.500 किलो सरसों का साग लेंगे इसे अच्छे से 2-3 बार पानी से धुल लेंगे जिस्से इसमें की मिट्टी अच्छे से निकल जाये और खाने के टाइम ये किरकिरा न लगे क्यूंकि फिर इसे बनाने के बाद सारा मेहनात ख़राब हो जायेगा |
Step 2. अब इसी तरह हम 250 ग्राम हरे चने का साग और 250 ग्राम बथुआ का साग लेंगे इनके डंठल से पत्तो को अलग कर देंगे और हम सरसों के साग में चने और बथुआ के साग के पत्ते ही सिर्फ डालेंगे इकने डंठल नहीं और इन्हें भी अलग-अलग पानी से 2-3 बार धुल लेंगे एकदम अच्छे से जिस्से इनके अन्दर का भी मिट्टी अच्छे से निकल जाये |
Sarson ka saag recipe Step 3. अब हम एक कुकर लेंगे इसमें सरसों चने और बथुआ तीनो के साग को डाल देंगे अब हम इसमें 1/2 कप पानी और 1 चम्मच नमक डाल देंगे अब इसे धीमी आंच पर कर के 4-5 सीटी लगा कर पका लेंगे |
Step 4. अब हम कढाई लेंगे और जो साग को उबालते वक़्त कुकर में पानी निकला था उसे और साग को डाल लेंगे और अगर पानी कम पड़े तो आप अपने अनुसार थोड़ा और पानी मिला ले अब गैस की आंच को मीडियम पर कर लेंगे |
Sarson ka saag recipe Step 5. अब हम इसमें 1 शलजम पतला-पतला लम्बा-लम्बा काट कर 3-4 हरी मिर्च कटी हुई 7-8 कलि लहसुन 2 इंच अदरक पतला-पतला काट कर इसमें डाल देंगे |
Step 6. अब हम 2-3 चम्मच मक्कखन 1/4 चम्मच हल्दी 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डाल कर इसे ढक्कन से आधा ढक कर मीडियम आंच पर 20 मिनट तक पका लेंगे और चेक करते रहेंगे अगर बिच में ज्यादा पानी सूखने लगे और ये निचे से जलने लगे तो आप इसमें गर्म पानी अपने अनुसार मिला ले ज्यादा नहीं मिलाना है नहीं तो ये ख़राब हो जाएगी और पूरा टेस्ट पानी-पानी हो जायेगा |
Sarson ka saag recipe Step 7. अब 20 मिनट बाद हम एक कटोरी लेंगे इसमें 2 चम्मच बेसन लेंगे और थोड़ा सा इसमें गर्म पानी डाल कर अच्छे से फेट लेंगे जिस्से इसमें गुठली न बन जाये अब हम इसे साग में डाल कर अच्छे से मिला लेंगे तो हमें बेसन को पहले गर्म पानी में फेट कर ही डालना है डायरेक्ट नहीं अब हम दाल घोटनी लेंगे और साग को घोटनी से एकदम अच्छे से घोटेंगे और इसे 10 मिनट और पका लेंगे |
Step 8. तो अब दोस्तों हम इसमें तड़का लगायेंगे एक पैन या कढाई लेंगे इसे गर्म कर लेंगे और हम इसमें 4-5 चम्मच देशी घी डाल कर गर्म कर लेंगे |
Sarson ka saag recipe Step 9. अब हम इसमें 1/4 छोटा चम्मच हिंग 1/4 चम्मच जीरा 3-4 बारीक़ कटी हुई लहसुन 2 लाल खड़ा मिर्च 1 प्याज बारीक़ कटा हुआ डाल कर प्याज को लाइट गोल्डन ब्राउन कलर में आने तक इसे भुन लेंगे इसे भूनने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा |
Step 10. अब हम इसमें 1 छोटा-छोटा कटा हुआ टमाटर और नमक स्वाद अनुसार डाल लेंगे याद रहे नमक स्वाद अनुसार ही डालेंगे क्यूंकि हमने पहले भी पालक में नमक डाला हुआ है अब हम टमाटर को भी पका कर अच्छे से गला लेंगे अब हमारा तड़का भी एकदम तैयार है |
Sarson ka saag recipe Step 11. अब जो हमने पालक बनाया था उसे तड़के में डाल कर अच्छे से मिला लेंगे और इसी टाइम पर हम इसमें 2 चम्मच मक्खन भी डाल कर मिला लेंगे और इसे 2 मिनट और पका लेंगे अब हमारा पंजाबी स्टाइल सरसों का साग एकदम तैयार है इसे सभी को परोंगे जो सभी को बहोत ही पसंद आयेगी |
Read : Paneer butter masala recipe