shahi_paneer_recipe_in_hindi_शाही_पनीर_रेसिपी_इन_हिंदी

Best Shahi paneer recipe in hindi (2022)- शाही पनीर रेसिपी इन हिंदी

Shahi paneer recipe in hindi : नमस्कार आदाब सस्त्रिकाल दोस्तों आप हमेशा खुश रहे और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे तरक्की पाते रहे दोस्तों क्यूंकि हमारे जीवन का एक बड़ा हिस्सा खुसी है और हमें हमेशा खुश रहना चाहिए |

दोस्तों आज हम बनायेंगे Shahi paneer जो की एक नौर्थ इंडियन डिश है जिसे बहोत से लोग पसंद करते है चाहे वो वेजिटेरियन हो या नॉन वेजिटेरियन हो ये सभी को पसंद आती है और इसकी ग्रेवी का तो जवाब नही जो ड्राई फ्रूट और टमाटर के मिक्सर से बनती है |

और एकदम क्रीमी होती है इसकी ग्रेवी अन्य सब्जियों के मुकाबले में एकदम अलग होती है इसी लिए तो इसका नाम ही Shahi paneer है तो आईये दोस्तों अज हम आप को बताते है Shahi paneer recipe in hindi में |

Shahi paneer recipe ingredients in hindi – शाही पनीर रेसिपी सामग्री

  • पनीर = 300 ग्राम (क्यूब के आकार में काट लेंगे )
  • काजू = 10-12
  • मक्खन = 3 चम्मच
  • रीफाइंड तेल = 2 चम्मच
  • दालचीनी = 1
  • लौंग = 4-5
  • हरी इलाइची = 4-5
  • बड़ी इलाइची = 1
  • लाल खड़ी मिर्च = 1-2
  • जीरा = 1 चम्मच
  • काली मिर्च = 5-6
  • प्याज = 2
  • अदरक = 1 इंच
  • लहसुन = 4-5
  • टमाटर = 3-4
  • तेजपत्ता = 1-2
  • हल्दी पाउडर = 1/2 चम्मच
  • कश्मीरी मिर्च पाउडर = 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर = 1 चम्मच
  • चीनी = 1 चम्मच
  • दही = 1/4 कप
  • दूध की मलाई या क्रीम = 1/3 कप
  • दूध = 1 कप
  • गरम मसाला = 1 चम्मच
  • भुनी हुई कसूरी मेथी = 1 चम्मच
  • नमक स्वाद अनुसार

Shahi paneer recipe in hindi step by step – शाही पनीर बनाने की विधि

Shahi paneer recipe in hindi Step 1. सबसे पहले हम 10-12 लेंगे काजू इसे पानी में लगभग 10-12 मिनट भिगो कर रख देंगे और इसे पानी में से निकाल कर मिक्सर में हल्का सा पानी डाल कर पिस लेंगे |

Step 2. अब हम कढाई लेंगे उसे गर्म कर लेंगे और इसमें 2 चम्मच मक्खन 1 चम्मच रीफाइंड तेल डाल देंगे और हल्का सा गर्म कर लेंगे |

Shahi paneer recipe in hindi Step 3. अब हम इसमें 1 दालचीनी 4-5 लॉन्ग 4-5 छोटी इलाइची 1 बड़ी इलाइची 1-2 लाल खड़ी मिर्च 1 चम्मच जीरा 5-6 काली मिर्च डाल देंगे और गैस की आंच को मीडियम पर कर लेंगे और इसे 1-2 मिनट भुन लेंगे |

Step 4. अब हम इसमें 2 प्याज मोटे कटे हुए 1 इंच अदरक 4-5 लहसुन की कलि और 3-4 मोटे कटे हुए टमाटर 1/2 चम्मच नमक डाल देंगे  और इसे 5-7 मिनट तक पका लेंगे अब हम इसे ठंडा कर लेंगे और मिक्सर में थोड़ा सा पानी डाल कर पिस लेंगे और इसे किसी सूती कपड़े या छन्नी से छान लेंगे |

Shahi paneer recipe in hindi Step 5. हम कढाई लेंगे उसे गर्म कर लेंगे और उसमे 1 चम्मच मक्खन 1 चम्मच रीफाइंड तेल डाल कर हल्का गर्म कर लेंगे |

Step 6. अब हम इसमें 1-2 तेजपत्ता डाल देंगे और हमने जो प्याज और टमाटर का मिक्सर बनाया था वो और काजू का जो पेस्ट बनाया था वो डाल देंगे |

Shahi paneer recipe in hindi 7. अब हम इसमें 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 1 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर 1 चम्मच धनिया पाउडर 1 चम्मच चीनी डाल देंगे और इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे अब इसे 2-3 मिनट मीडियम आंच पर ही पका लेंगे |

Step 8. अब हम इसमें 1/4 कप दही डाल देंगे और हाँ याद रहे दही को एकदम अच्छे से फेट कर ही डालेंगे नहीं तो दही फट जाएगी अब हम इसे अच्छे से मिला देंगे और इसे ढक कर 3-4 मिनट पका लेंगे अब हम इसमें 1/3 कप मलाई डाल देंगे और फिर इसे 3-4 मिनट ढक कर पका लेंगे और बिच-बिच में हम इसे चलाते रहेंगे |

Shahi paneer recipe in hindi Step 9. अब हम इसमें 1 कप दूध डाल देंगे और इसे 2-3 मिनट पका लेंगे अब हम इसमें 1 चम्मच गरम मसाला 1 चम्मच भुनी हुई कसूरी मेथी नमक स्वाद अनुसार डाल देंगे और इसे अच्छे से मिला देंगे अब हम इसमें पनीर डाल मिला लेंगे |

Step 10. अब इसे 3-4 मिनट तक पका लेंगे हमारी शाही पनीर एकदम तैयार है आप इसे रोटी नान पुड़ी या चावल के साथ परोसे जो सभी को ही बहोत पसंद आएगी |

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी Shahi paneer recipe in hindi में पसंद आई होगी और आप सभी को ये रेसिपी पसंद आई है तो आप इसे घर में एक बार जरुर बनाये |

Read : Matar paneer recipe in hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published.